छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

अबकी बार 400 पार के लक्ष्य के तहत भिलाई विधानसभा में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी की आवश्यक बैठक….

भिलाई- प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अबकी बार 400 पार के लक्ष्य के तहत भिलाई विधानसभा में होने वाले 22 मार्च कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी के संबंध में पश्चिम मंडल की आवश्यक बैठक सेक्टर 6 स्थित कालीबाड़ी भवन में 19 मार्च मंगलवार 12 बजे संपन्न हुई l
बैठक में मुख्य रूप से भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा महामंत्री प्रेमलाल साहू, बृजेंद्र सिंह,विधानसभा संयोजक*योगेंद्र सिंह ,सहसंयोजक के.गणपति पश्चिम मंडल प्रभारी सुनील साहू, BJYM प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डे, मंडल अध्यक्ष तिलकराज यादव, महामंत्री गोल्डी सोनी, उपाध्यक्ष बी पद्मनाभन मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बैठक में 22 मार्च को सुबह 11 बजे भिलाई विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन श्री राम वाटिका खुर्सीपार के संबंध में पश्चिम मंडल से *1000 कार्यकर्ता की संख्या का लक्ष्य जिला अध्यक्ष महेश वर्मा जी द्वारा दिया गया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कोई भी लक्ष्य तभी पूरा होता है जब कार्य योजना बनाकर उसको मूर्त रूप देते हुए लक्ष्य की ओर आगे बढ़ा जाता है इसलिए भविष्य की कार्ययोजना बनाकर कार्य करे एवम् BJYM प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पांडे ने लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल को विजयी बनाने संकल्प लेने और 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने में अपनी सहभागीता सुनिश्चित करने कहा अथितियो द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा, लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में विचार रखे और दिशा निर्देश दिए।

पश्चिम मंडल अध्यक्ष तिलक राज यादव ने हजार कार्यकर्ताओं के लक्ष्य की चुनौती को स्वीकार करते हुए मंडल की सहभागिता से हजार कार्यकर्ता पश्चिम मंडल से जाएंगे। बैठक मुख्य रूप से वरिष्ठ अजय पाठक,एस मोहन,जिला मंत्री उपासना साहू,सन्तोष मौर्या, प्रदेश पद्दाधिकारी संजय दानी,करण कन्नोजे, सईदा परवीन, सुमन कन्नोज़े,कामिल रॉबर्ट, नीतेश मिश्रा, राहुल परिहार,जिला पदाधिकारी राजेश गुप्ता,डा.प्रदीप चौधरी,केशव पटेल, दिनेश गौतम, तारिक खान,राहुल भोसले,रवि कश्यप,नीता चौरसिया,कांति वर्मा,युवा मोर्चा अध्यक्ष ऋतुराज शर्मा,प्रकोष्ठ संयोजक प्रेम प्रसाद, ज्ञानेन्द्र प्रजापति,अशोक शर्मा,महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति साहू एवम् पूर्व पार्षद दिनेश यादव, छाया पार्षद ज्योति ठाकुर, हरि यादव, मोनिश देशमुख एवम् मंडल से रामू राव,महेंद्र यादव, सीमा तिवारी, पुष्पा पटेल, पिंकी सिन्हा, ज्योति सेन, शान्ति साहू, महेन्द्र प्रताप सिंह,अनिल नायक, नवनीत हरदेल एवम् मोर्चा,प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी,पूर्व पार्षद एवं छाया पार्षद,शक्तिकेंद्रों के प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजक,समस्त बूथों के अध्यक्ष एवम् देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। स्वागत भाषण पश्चिम मंडल अध्यक्ष तिलकराज यादव,मंच संचालन मंडल महामंत्री गोल्डी सोनी एवम् आभार प्रदर्शन मंडल कार्यकारणी सदस्य सविता नाहक द्वारा किया गया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button