छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

आयुक्त ने करो की वसूली की समीक्षा की….

फरवरी माह में दिया 5 करोड़ रुपए वसूली का लक्ष्य

दुर्ग । नगर पालिक निगम दुर्ग के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने आज 7 फरवरी को डाटा सेंटर में राजस्व अधिकारी सहित राजस्व उप निरीक्षक,सहायक राजस्व निरीक्षक एवं स्पैरो कंपनी के मैनेजर एवं स्पैरो के समस्त टैक्स कलेक्टरों के द्वारा की जा रही करो कि राशि की वसूली की समीक्षा की। जिसमे उनके द्वारा स्पैरो कंम्पनी को सख्त निर्देश दिया गया कि कंपनी के द्वारा करो कि वसूली लक्ष्य अनुरूप नही की जा रही है जिससे कि नगर निगम के कार्य प्रभावित हो रहे है।

उन्होंने कहा कि करो की वसूली में तेजी लाने के लिए सहायक राजस्व निरीक्षको को भी वसूली कार्य मे सलंग्न किया जावे। उन्होंने फरवरी माह में वसूली हेतु 5 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया एवं उनको वसूलने हेतु कार्य योजना भी बतायी। उक्त कार्य योजना में बड़े बकायादारों को अंतिम नोटिस एवं प्रत्येक टैक्स वसूलने वाले कर्मचारियो को 50 घरों में जाकर टैक्स हेतु संपर्क करने एवं प्रतिदिन टैक्स कर्मचारियो को प्रति कर्मचारी टैक्स वसूलने एक-एक लाख रुपए एवं सहायक राजस्व निरीक्षक एवं स्पैरो मैनेजर एवं राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता को बड़े बकायादारों से टैक्स राशि वसूलने हेतु संपर्क कर राशि जमा करने के निर्देश दिए गए।

राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता को टैक्स कलेक्शन की समीक्षा करने हेतु एवं आयुक्त को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया है।बैठक के दौरान राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, राजस्व उप निरीक्षक निशांत यादव,,योगेश सूरे एवं स्पैरो कंपनी के मैनेजर अंकुर राहुल आदि मौजूद रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button