छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

छत्तीसगढ़ की छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी…पढ़े पूरी खबर…

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन के संबंध में आज बैठक

दुर्ग / मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01.01.2024 के अंतिम प्रकाशन के संबंध में 08 फरवरी 2024 को समय शाम 04.30 बजे जिला कार्यालय दुर्ग के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है। उक्त बैठक में इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया के जिला प्रतिनिधियों को भी उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने की पुरस्कार की घोषणा

दुर्ग / कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा थाना जामुल के अपराध क्रमांक 140/2022 धारा 4(क) घटना 12 अप्रैल 2022 एवं अपराध क्रमांक 226/2023 धारा 4,5,7,8 घटना दिनांक 23 जून 2023 जुआ एक्ट के अपराध में आरोपी रवि उत्पल पिता जगदीश उत्पल उम्र 45 साल निवासी नेहरू नगर भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग से फरार है। पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग के आदेश क्रमांक वपुज/दुर्ग/रीडर/01/2024, 02 फरवरी 2024 के माध्यम से फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10,000/- (दस हजार) रूपये का नगद ईनाम की उद्घोषणा की गई है।

राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए, उक्त प्रकरण के फरार आरोपी के संबंध में कोई भी व्यक्ति जानकारी देगा, गिरफ्तारी करायेगा या युक्तियुक्त सूचना देगा, जिससे प्रकरण के फरार आरोपी को विधिपूर्वक गिरफ्तार किया जा सके। उसे राशि रु. 25,000/- ( पच्चीस हजार रूपये मात्र) तक की नगद राशि से पुरस्कृत किया जायेगा।

फरार आरोपी को गिरफ्तार कराने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जायेगा। ईनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेज, दुर्ग का होगा। पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग मोबाईल नंबर 9479192002, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) मो. नं- 9479192003, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) मो. नं- 9479192017, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, मो. नं. – 9479192007, थाना प्रभारी जामुल मो. नं.- 9479192026 सम्पर्क कर सकते है।

मृतक के परिजनों को मिली 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रेंगाकठेरा तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी रजत बिजौरा की विगत 2 मई 2023 को तालाब में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार ग्राम रसमड़ा, थाना पुलगांव तहसील व जिला दुर्ग निवासी रामखिलावन सिन्हा की विगत 30 मई 2023 को मिर्गी आने से खदान के पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। ग्राम असोगा तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी दानेश्वर गोस्वामी की विगत 17 मार्च 2022 को तालाब में डूबने से एवं सुन्दर नगर उरला तहसील व जिला दुर्ग निवासी रामबाई यादव की विगत 21 मई 2023 को आकाशीय बिजली के संपर्क में आने से मृत्यु हो गयी थी।

कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. रजत बिजौरा की पत्नि श्रीमती रोशनी वर्मा को, स्व. रामखिलावन सिन्हा की माता श्रीमती दुलारी बाई सिन्हा को, स्व. दानेश्वर गोस्वामी के पिता द्वारिकापुरी गोस्वामी को एवं स्व. रामबाई यादव के पुत्र गोपाल यादव कोे 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button