छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

पांच साल में श्रमिक कल्याण के लिए स्पर्श ने दिए 4.05 लाख…

राज्य सरकार ने किया सम्मान, श्रमिक पेंशन में उपयोग होगा धन

श्रमिक सुरक्षा की पहल.. अभी स्पर्श में 350 कर्मचारी सेवारत, हर छह महीने में औसतन 21000 रु. दे रहे स्पर्श अस्‍पताल प्रबंधन ने पांच साल में श्रमिकों के कल्याण के लिए 4.05 लाख रुपए दिए हैं। 14 फरवरी 2018 से हर छह महीने पर वह श्रमिक कल्याण बोर्ड में औसतन 21000 रु. जमा करा रहा है। श्रम कल्याण निधि की तौर पर यह धनराशि रेगुलर जमा कराई जा रही है। इसलिए राज्य सरकार के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने स्पर्श अस्पताल के दोनों डायरेक्टर डॉ. दीपक वर्मा और डॉ. संजय गोयल को सम्मानित किया है।

इसके लिए श्रम कल्याण बोर्ड ने बीते दिनों दुर्ग में श्रमिक एवं नियोजन सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया था। इस समारोह में उपस्थित हुए श्रम कल्याण बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि अस्पताल से मिली धनराशि, बोर्ड संगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों व उनके आश्रितों के कल्याण के लिए उपयोग करेगा। बोर्ड संस्थाओं से श्रम कल्याण निधि​ की तौर पर मिलने वाली धनराशि से दुर्घटना में श्रमिक की मौत होने पर आश्रितों को पेंशन, मेधावी या आश्रित बच्चों को छात्रवृत्ति देने जैसी अन्य कल्याणकारी योजनाएं चलाता है।

– 2018 में स्पर्श अस्पताल की शुरुआत हुई :

फरवरी 2018 में 123 हेल्थ वर्करों के साथ स्पर्श अस्पताल की शुरुआत हुई थी। उस साल स्पर्श प्रबंधन ने श्रमिक कल्याण के लिए प्रति मजदूर 60 रु. के हिसाब से श्रम कल्याण बोर्ड में 7400 रु. जमा कराए थे। 2023 आते-आते इस अस्पताल में कुल कर्मियों की संख्या 350 हो गई है। इस अनुसार प्रबंधन अब श्रमिकों के कल्याण के लिए औसतन 21000 रु. हर छह महीने में जमा करा रहा है।

– नियम हर संस्था के लिए फॉलो कुछ कर रहे :

संगठित क्षेत्र की हर फर्म, जहां भी 9 से ज्यादा श्रमिक हैं, उस फर्म को हर छह महीने में प्रति मजदूर 60 रु. श्रमिक कल्याण निधि की तौर पर जमा कराने का नियम है। इस 60 रु. में 45 रु. फर्म को और 15 रु. मजदूर के वेतन से लेना होता है। हर मजदूर से 15 व फर्म से 45 रु. मिलाकर जमा की जाने वाली यह धनराशि कई फर्म के मिलने से कल्याणकारी योजनाओं के लिए पर्याप्त धनराशि हो जाती है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button