छत्तीसगढ़

Rahul Gandhi 7 अक्टूबर को आएंगे रायपुर

चंद्रखुरी कौशल्या माता मंदिर के करेंगे दर्शन

राहुल गांधी आगामी सात अक्टूबर को रायपुर आएंगे.

Rahul Gandhi सात अक्टूबर को रायपुर आएंगे.

Chhattisgarh News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सात अक्टूबर को आएंगे रायपुर आएंगे और चंद्रखुरी कौशल्या माता मंदिर के दर्शन करेंगे.

Rahul Gandhi कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सात अक्टूबर को आएंगे रायपुर आएंगे और चंद्रखुरी कौशल्या माता मंदिर के दर्शन करेंगे. धरमजय गढ़ विधायक लालजीत राठिया ने दी यह बड़ी जानकारी न्यूज 18 को दी है. गौरतलब है कि राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे की बात लंबे समय से मीडिया में चल रही है. भूपेश बघेल की पिछले माह जब राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी, तब उन्होंने मीडिया में जानकारी देते हुए बताया था कि उन्होंने राहुल गांधी से छत्तीसगढ़ का दौरा करने का अनुरोध किया है.

यह भी गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘राम वन गमन पर्यटन परिपथ’ का 7 अक्टूबर को चंद्रखुरी में शुभारंभ होगा. चंदखुरी में इस परियोजना के शुभारंभ के लिए नवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय समारोह आयोजित करने की भव्य तैयारी की जा रही है. राम वन गमन पर्यटन परिपथ में रायपुर के निकट स्थित चंद्रखुरी के प्राचीन माता कौशल्या मंदिर परिसर के विकास और सौंदर्यीकरण का एक चरण पूरा हो चुका है. 7 अक्टूबर को यहां विकसित नयी पर्यटन सुविधाओं के लोकार्पण के साथ-साथ पूरे राम वन गमन पर्यटन परिपथ का भी शुभारंभ किया जाना है. कोरोना-काल में बाधित हुई पर्यटन गतिविधियों के बाद यह नया परिपथ घरेलू पर्यटन में रुचि रखने वाले पर्यटकों के लिए एक बड़ा उपहार होगा.

इधर, दिल्ली में डेरा डाले सभी कांग्रेस विधायक रायपुर वापस लौट आए हैं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज ही दिल्ली पहुंचे हैं. ये महज संयोग ही कहा जाएगा कि जैसे ही आज बघेल दिल्ली पहुंचे हैं, सभी कांग्रेस विधायक जो दिल्ली में डेरा डाले थे, वे सभी वापस छत्तीसगढ़ लौट आए हैं. ज्यादातर विधायक छत्तीसगढ़ सदन में रुके हुए थे. बघेल भी आज दिल्ली में छत्तीसगढ़ सदन गए थे. विधायकों के दिल्ली दौरे से राज्य की सियासत में खलबली मची हुई थी.

 

Related Articles

Back to top button