छत्तीसगढ़

शराब बंदी नहीं शराब में घोटाला कांग्रेस का उदेश्य- मुकेश शर्मा

छत्तीसगढ़ / क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल द्वारा भिलाई एवं वैशाली नगर विधानसभा के कोर कमेटी के पश्चात जामवाल द्वारा दिये गये दिशा निर्देश को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई की एक महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक भाजपा कार्यालय भिलाई में संपन्न हुई इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया द्वारा किया गया। इस बैठक मे कुछ दिन पुर्व अजय जामवाल द्वारा दिये गये कार्य की गति पर भिलाई विधानसभा प्रभारी अमित साहू, वैशाली नगर प्रभारी मुकेश शर्मा द्वारा जानकारी क्रमबद्ध लिया गया।

जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारियों से कहा कि अब आराम का दिन चला गया अब दो महीने सिर्फ काम करनेहैं सभी मंडल प्रभारियों को निर्देश दिया कि हफ्ते में 3 दिन अपने मंडल में पूरा समय दें मंडल से लेकर बूथ तक यह कार्यकर्ताओं से मिले संगठन के काम को लेकर चर्चा करें।

अमित साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपने लक्ष्य को समझिए और पूरा करिए 2023 में आप हम मिलकर ही सरकार बनाएंगे। भिलाई विधायक के संरक्षण में भ्रष्टाचार बहुत जोरों से फल-फूल रहा है इनकी खामियों को आपसभी को जन-जन तक पहुंचाने है।
मुकेश शर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस की सरकार शराब बंदी की कसम खाई थी यह कांग्रेस की सरकार शराबबंदी की कसम खाई थी उसको भूल कर शराब घोटाले में चूर हो चुकी है।

उक्त बैठक का संचालन महामंत्री प्रेम लाल साहू एवं समापन पर आभार महामंत्री योगेंद्र सिंह द्वारा किया गया।
शिव सागर मिश्रा,महेश वर्मा, मनीष अग्रवाल, मिथला खिचरिया, रेखराम बन्छोर, बिजेंद्र सिंह, जय प्रकाश यादव, के गणपति, विजय जायसवाल, उपासना सह, कीर्ति नायक दिलीप पटेल, संजय सिंह, रणजीत सिंह, भरत भम्भवानी, रवि कश्यप, विजय शुक्ला, राजेंद्र सिंह, रुपराम साहू, अशोक गुप्ता, गजानंद बंछोर, शैलेन्द्र शिंदे, विजय शुक्ला, तिलक राज, जोगेश्वर सोनी, सुषमा जेठानी, अमित मिश्रा, स्वीटी कौशिक, मनोज तिवारी, रजनीकांत पांडे, राजेश गुप्ता,राजू जंघेल, जे पी घनघोरकर, राजू श्रीवास्तव, बंटी गुप्ता, नूतन वर्मा, तरुण सिंह, केसव पटेल,दिनेश मिश्रा, रुद्र मूर्ति, सत्यम कुमार उपस्थित रहें!

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button