छत्तीसगढ़

भिलाई के नेहरू नगर चौक में बन गया शानदार वेंडिंग जोन, महापौर नीरज पाल ने किया शुभारंभ, आयुक्त रोहित व्यास भी रहे मौजूद

भिलाई नगर / भिलाई के नेहरू नगर में शानदार वेंडिंग जोन तैयार हो चुका है, जिसका शुभारंभ आज महापौर नीरज पाल ने किया इस दौरान निगमायुक्त रोहित व्यास विशेष रूप से मौजूद रहे। वेंडिंग जोन में एक समरूप गुमटीया रखी गई है, जिसकी वजह से एक आकर्षक रूप स्थल पर नजर आने लगा है। गुमटीया एक ही पैटर्न में आकर्षक रंगों में लगाई गई है, जिससे स्थल की भव्यता बढ़ गई है।

पहले इस स्थल पर अव्यवस्थित तरीके से दुकानें संचालित हो रही थी, जो कि देखने में भी अच्छा प्रतीत नहीं हो रहा था। जिसको देखते हुए महापौर नीरज पाल और निगमायुक्त रोहित व्यास ने नेहरू नगर के चौक पर वेंडिंग जोन स्थापित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे। अब इस स्थल पर वेंडिंग जोन तैयार होने से एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। वेंडिंग जोन के स्थल पर आकर्षक शोभायमान पौधे गमले में रखे गए हैं, धूल रहित स्थल बनाने के लिए पेवर ब्लॉक लगाए गए हैं, रात्रि में रौशनी प्रदान करने के लिए प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

जिसके चलते गुमटी/दुकान संचालकों के साथ ही ग्राहकों को भी यहां से खरीदी करने में आसानी होगी। 7 गुमटीया वेंडिंग जोन में स्थापित की गई है। वेंडिंग जोन में पहले से इस स्थल पर दुकान संचालन करने वालों को प्राथमिकता दी गई है और उन्हें ही यहां पर गुमटी के माध्यम से दुकान संचालन करने कहा गया है। अब पूर्व से यहां पर दुकानों का संचालन कर रहे संचालकों के द्वारा व्यवसाय किया जाएगा।

निगम के अधिकारियों के द्वारा गुमटी/दुकान की डिजाइन संचालकों को प्रदान की गई थी तथा दुकान संचालकों के द्वारा गुमटी का निर्माण करवाया गया है इसके लिए राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से संचालकों को लोन प्रदान किया गया है। बड़े मेट्रो सिटी की तर्ज पर वेंडिंग जोन तैयार कर इसका शुभारंभ आज हुआ है। निगम ने वेंडिंग जोन के लिए सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया है और चयनित स्थलों पर वेंडिंग जोन बनाने का कार्य किया जा रहा है। महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर अन्य जोन क्षेत्रों में भी वेंडिंग जोन बनेगा, जिसकी शुरुआत आज नेहरू नगर चौक से हुई है।

स्वच्छ वातावरण एवं व्यवस्थित दुकानों के साथ वेंडिंग जोन तैयार किया रहा है। इसको लेकर भिलाई निगम तत्परता से काम कर रहा है। जिसका परिणाम है कि आज भिलाई के नेहरू नगर चौक में शहर को वेंडिंग जोन मिल पाया है। शुभारंभ के दौरान जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी, जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, सहायक अभियंता आलोक पशीने, विनीता वर्मा, उपअभियंता स्वेता वर्मा, विनीता निर्मलकर आदि मौजूद रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button