छत्तीसगढ़दुर्ग

ऊर्जा एवं जल संरक्षण के प्रति कृषकों में जागरूकता लाने हेतु कार्यशाला का आयोजन…

दुर्ग / ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिसेंसी भारत सरकार के निर्देशानुसार ऊर्जा एवं जल संरक्षण के प्रति कृषकों में जागरूकता लाने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसके परिपालन में कृषि विज्ञान केन्द्र पाहुंदा (अ) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में विजय साहू (सदस्य, क्रेडा) ने ऊर्जा एवं जल संरक्षण के बारे में अवगत कर नयी तकनीकों के साथ कृषि किये जाने एवं स्टार रेटेड विद्युत उपकरण उपयोगिता हेतु जागरूक किया, तथा ऊर्जा एवं जल संरक्षण करने हेतु सभी उपस्थित कृषकों से अनुरोध किया।

वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं निदेशक डॉ विजय जैन (कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा ’अ’) ने अपना अनुभव साझा करते हुये बताया कि वर्तमान में बिजली एवं जल के अत्यधिक दोहन से उत्पन्न ऊर्जा संकट तथा निरंतर गिरते हुये जल स्तर के कारण भविष्य में आने वाली कठिनाईयों के निदान के लिए आज संरक्षण बहुत ही आवश्यक है।

क्रेडा विभाग के अधीक्षक अभियंता भानुप्रताप द्वारा सौर ऊर्जा चलित उपकरणों की विस्तृत जानकारी के साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई, तथा ऊर्जा दक्ष उपकरणों के माध्यम से किये जा सकने वाले उपायों के बारे में जानकारी दी गई। एस.एस. राजपूत (उपसंचालक कृषि विभाग) द्वारा किसानों को अवगत कराया गया कि फसल चक्र परिवर्तन के माध्यम से किस्म के आधार पर पानी की आवश्यकता पड़ती है जिसकी जानकारी होने पर बहुत अधिक मात्रा में जल का संरक्षण किया जा सकता है।

रबी के फसल में दलहन, तिलहन फसलों का उपयोग मृदा एवं जल संरक्षण दोनों में सहायक है। टीआर भुव, (जिला प्रभारी क्रेडा) द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य तथा ऊर्जा एवं जल संरक्षण का महत्व के साथ-साथ आगामी समय में इनकी आवश्यकता के बारे कृषकों को जानकारी दी गई।

दिनेश सिन्हा (सोलेक्सी इको पॉवर) द्वारा ऊर्जा दक्ष पंपों के उपयोग एवं ऊर्जा बचत की विस्तृत जानकारी दी गई, प्राप्त जानकारियों से संतुष्ट होकर भविष्य में कृषि कार्य एवं घरेलू उपयोग किये जाने हेतु ऊर्जा दक्ष उपकरणों का उपयोग कर एवं फसल चक्र अपनाते हुये जल संरक्षण हेतु संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामों के लगभग 80 कृषक उपस्थित हुये।

इन्हें फसल परिवर्तन, जल संरक्षण एवं ऊर्जा दक्ष पंप के बारे में जानकारी दी गइ, तथा अपने घरों में इन्हे अपनाने हेतु अनुरोध किया। कार्यक्रम में अतिथियों के अलावा कमल नारायण वर्मा, वैज्ञानिक (कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा ’अ’), श्रीमती सोनल शर्मा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रौनक लुथरा, (ऊर्जा टेक्नालॉजी), यतेश वर्मा एवं कमलेश कुमार (के वॉय एनर्जी) तथा क्रेडा से नितेश बंछोर (सहायक अभियंता), हरीश श्रीवास्तव (उप अभियंता), विक्की चौधरी (उप-अभियंता), सुश्री अंकिता गवली (उप अभियंता), कार्यक्रम प्रभारी सुश्री वामनी देवांगन (उप-अभियंता), एवं क्रेडा के अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button