सर्वे रिपोर्ट में खुलासा, सबसे अच्छे सीएम के रूप में उभरे भूपेश बघेल…

छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भारत में शासन के सभी स्तरों पर सबसे कम विरोधी लहर का सामना करना पड़ा है। बघेल के बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। अगले 12 महीनों में मतदान वाले राज्यों में, हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना और राजस्थान समेत अधिकतर अन्य मुख्यमंत्रियों को इस पैमाने पर कम स्थान दिया गया है।
सर्वे के अनुसार, छत्तीसगढ़ में केवल 6 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने मुख्यमंत्री बघेल के खिलाफ विचार व्यक्त किए हैं। इसके विपरीत, ट्रैकर के अनुसार, बघेल के पास सभी मुख्यमंत्रियों के मुकाबले ज्यादा समर्थन है। 2021 की इसी अवधि में किए गए ट्रैकर में भी बघेल सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्रियों में से एक थे, जिन्हें मतदाताओं के गुस्से का सबसे कम सामना करना पड़ा। बघेल के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं, जिनसे केवल 8.3 प्रतिशत उत्तरदाता नाराज हैं।
तीसरे स्थान पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान है। उनके खिलाफ सिर्फ 9.7 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने नाराजगी जाहिर की है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा चौथे स्थान पर हैं। सरमा के मुख्यमंत्री के कार्यकाल से 12.2 उत्तरदाता नाखुश है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पांचवें स्थान पर है। उनके खिलाफ केवल 12.6 प्रतिशत उत्तरदाताओं के आपत्ति जतायी है। सूची में सबसे नीचे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं, जिनसे 35.4 प्रतिशत उत्तरदाता नाराज हैं।
गहलोत के बाद कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई हैं, उनके खिलाफ 33.1 फीसदी उत्तरदाताओं की नाराजगी सामने आई। वहीं बिहार में सीएम नीतीश कुमार से 32 फीसदी उत्तरदाता नाखुश हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल चौथे स्थान पर हैं। उनके मुख्यमंत्री पद पर 30.7 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने विरोध जताया है। जबकि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 29.8 प्रतिशत उत्तदाताओं ने नाराजगी व्यक्त की है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे