अन्‍यछत्तीसगढ़दुर्ग

सड़क दुर्घटना में हुई मौत का डेथ ऑडिट करने निकले दुर्ग पुलिस अधीक्षक…

दुर्ग / पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा विगत 01 माह में जिले के भीतर हुए भीषण सड़क दुर्घटनाओं में हुई मौत का डेथ ऑडिट करने के लिए घटना स्थल पहुंचे एवं स्थल निरीक्षण कर घटना के कारणों को जानने की कोशिश की गई। ऐसे ही 03 भीषण सड़क दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।

01. अवंतीबाई चौक के पास दुबे डेयरी के सामने स्थल निरीक्षण कर निम्नलिखित तथ्य प्रकाश में आये इस संबंध में संबंधित विभाग को निर्देश दिये गये :

अ . सड़क चेतावनीपरक बोर्ड का अभाव पाया गया, अतः चेव्हरॉन्स बोर्ड, स्पीड लिमिट बोर्ड एवं गोलार्ड नही लगा पाया गया। जिसे तत्काल लगाने संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया।

ब . सड़क पर वाहन की स्पीड कम करने के लिए स्पीड ब्रेकर/रम्बल्ड स्ट्रीप बनाने निर्देश दिये गये।

स . यातायात के अधिकारियों को दोपहिया वाहन में तीन सवारी, बिना हेलमेट, तेज रफ्तार एवं नशे के हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी रूप से कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

02. होटल इम्पेरियन व डी-मार्ट के मध्य बायपास रोड –

अ . सड़क दुर्घटना ओवर स्पीड के कारण हुई है अतः बायपास सड़क पर स्पीड रडार गन के साथ यातायात पुलिस को कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

ब . इस घटना में इंजीनियरिंग की कोई खामी नही पायी गई, अपितु मानवीय त्रुटि यथा नौसिखिया द्वारा बिना लायसेंस गाड़ी चलाना, कार में सवार तीन लोगों में किसी के द्वारा भी सीट बेल्ट नही लगाया गया था। अतः बिना लायसेंस, बिना सीट बेल्ट एवं ओवर स्पीड पर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

03. नेहरू नगर चौक –

अ . अंडर ब्रीज मार्ग एवं नेहरू नगर कालोनी से आने वाली सड़क अनुपातिक नही है। अतः उसे अनुपातिक बनाने चौक के पास 20-20 मीटर तक रोड सेपरेटर को तोड़कर सड़क को समतल करने कहा गया।

ब . नेहरू नगर की ओर एवं अंडर ब्रीज मार्ग की ओर डिवाईडर निर्माण करने निर्देश दिये गये।

स . यातायात पुलिस को सिग्नल जम्प करने वाले वाहन चालकों के ऊपर कड़ाई से कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

इस सड़क दुर्घटना, स्थल निरीक्षण के दौरान अनंत साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), विश्वास चन्द्राकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), डी.के. कन्नौजे एस.डी.ओ. पीडब्ल्युडी दुर्ग,

अनिष सारथी रक्षित निरीक्षक यातायात, बोधीराम धीरहे निरीक्षक यातायात, विष्णु ठाकुर निरीक्षक परिवहन विभाग दुर्ग, सब इंजीनियर अजय पीडब्ल्युडी दुर्ग, उप निरीक्षक युवराज देशमुख चौकी प्रभारी स्मृति नगर द्वारा संयुक्त घटना स्थल निरीक्षण किया गया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button