अपराधछत्तीसगढ़

शादीशुदा गर्लफ्रेंड की हत्या, साथ में शराब पी, संबंध बनाए फिर जाना चाहता था युवक, प्रेमिका ने रुकने की जिद की तो मार डाला…

कोरबा / छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। दोनों ने पहले शारीरिक संबंध बनाया गया था। इसके बाद युवक जाना चाहता था।

मगर महिला उसे रोक रही थी। महिला ने उसे रोकने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इसी बात से युवक नाराज हो गया और उसने महिला की जान ले ली। मामला पसान थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 35 साल की महिला का दमदहा रामपुर के रहने वाले 19 साल के युवक समारू गोड़ से अवैध संबंध था।

महिला के 3 बच्चे भी हैं। 10 सितंबर को महिला का पति कहीं बाहर गया हुआ था। उसी दौरान महिला ने अपने प्रेमी को बुलाया था। उसने अपने तीनों बच्चों को दूसरे कमरे में सुला दिया था। दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था। जिससे बच्चे बाहर ना आ सकें।

मुर्गा खाया, शराब पी –

इसके बाद महिला और उसके प्रेमी ने साथ में मुर्गा खाया और शराब पी थी। उसी रात को दोनों ने संबंध भी बनाया था। काफी देर तक दोनों में बातचीत भी होती रही। फिर रात को करीब 3 बजे युवक वहां से जाना चाहता था।

मगर महिला उसे रोक रही थी। इसके बावजूद युवक राजी नहीं हुआ। इस पर महिला ने उसके कपड़े फाड़ दिए, जिससे वो नहीं जा सके। बस इसी बात को लेकर दोनों में काफी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने फावड़ा उठाया और महिला के सिर पर तब तक वार किए। जब तक उसकी मौत नहीं हुई।

लाश को घसीटता हुए ले गया ठिकाने लगाने –

वारदात के वक्त महिला बिना कपड़ों के थी। घटना के बाद युवक लाश को छिपाने के लिए पड़ोस के घर में घसीटता हुए ले गया, लेकिन उसी वक्त वहां रहने वाले शख्स ने उसे शव को ठिकाने लगाते देख लिया।

ये देखकर युवक वहां से भाग निकला था। जिसके बाद पड़ोसी ने ही आस-पास के लोगों को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस को भी इस घटना के बारे में बताया गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

फिर युवक की तलाश की गई। तब युवक पुलिस को गांव से ही मिला है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में ही आरोपी युवक ने अपना जुर्म कबूल किया और पुलिस को पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button