
रायपुर। राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम नरदहा में एक युवक ने अपने पिता की टंगिया से हमला कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें
कि प्रार्थी अपने घर में था तभी सवा 11.15 बजे उसका चचेरा भाई देवेन्द्र कुमार ने इसे अपने मोबाइल से काल करके बताया कि उसके पापा अशोक कुमार वर्मा को कोई अज्ञात व्यक्ति मार दिया हैं तब यह तत्काल उसके घर जाकर देखा तो अशोक कुमार वर्मा के चेहरे में काफी गंभीर चोट लगी थी।
वहीं अशोक कुमार वर्मा की सांसे चल रही थी। तब यह अस्पताल पहुचाने के लिए अपनी इको वेन में अपने चाचा ईश्वर वर्मा को बैठाकर लाया और अंदर जाकर देखे तो इसके चाचा अशोक वर्मा की मृत्यु हो गयी थी।
इसके चाचा अशोक कुमार वर्मा को अज्ञात व्यक्ति द्वारा घातक हथियार से सिर, चेहरे में गंभीर चोट पहुचाकर हत्या कर दी थी। जिससे पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर परिजनों से पूछताछ किया। इस दौरान पुलिस को मृतक के पुत्र पर संदेह हुआ।
उसने उसके पुत्र देवेन्द्र वर्मा 21 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता की मानसिक स्थिति पिछले 4-5 वर्षों से ठीक नहीं थी,
जिसके कारण रोज बहस की स्थिति बनती थी। कल भी दोनो के बीच बहस हुई जिससे आवेश में आकर मृतक के पुत्र देवेंद्र ने अपने पिता अशोक की टंगिया मारकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे