अपराधछत्तीसगढ़जुर्म

छत्तीसगढ़ में नाबालिग का अपहरण कर 4 लोगो ने किया गैंगरेप…

छत्तीसगढ के कोरबा में एक नाबालिग का अपहरण कर 4 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लड़की अपने चाचा के लड़के के साथ घूमने गई थी। रायताखार बायपास स्थित कब्रिस्तान के पास रुके थे, तभी वहां कुछ युवक आए लड़के को धमकाया और मारपीट कर वहां से भगा दिए।

बदमाश युवक नाबालिग लड़की को गाड़ी में बिठाकर अपने साथ बरमपुर के जंगल की तरफ ले गए। एसईसीएल के ओवर बर्डन इलाके में बारी-बारी से रेप किया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की थी। एएसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि दुष्कर्म की घटना 4 जुलाई की है।

आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद यह बात किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी थी। लड़की ने अपने मां को पूरी जानकारी दी। इसके बाद नाबालिग के पिता ने कोतवाली थाना में 6 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने लड़की का बयान लिया और आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया।

पहचान स्पष्ट नहीं होने से आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले, जिसमें एक आरोपी की तस्वीर कैद हई थी। उसे हिरासत में लिया गया।

बिलासपुर में छिपे थे आरोपी 

एएसपी ने बताया कि पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों का नाम बताया। सभी आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद बिलासपुर में छिपे थे। पुलिस की टीम बिलासपुर रवाना हुई और घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आशीष कुमार उम्र (26 वर्ष), रवि सिंह (20 वर्ष), साहिल सागर (22 वर्ष) और दीपेश प्रजापति (19 वर्ष) शामिल है। आशीष और रवि मिशन रोड और दीपेश और साहिल राताखार कोरबा के रहने वाले हैं। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button