अपराधदेश

फिजियोथेरेपिस्ट से रेप: धर्म छिपाकर महिला डॉक्टर को प्रेम जाल में फंसाया, रेप के बाद बोला ऐसा…

अशोका गार्डन पुलिस ने फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर की शिकायत पर अस्पताल संचालक पर रेप, मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने अपना धर्म छिपाकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया।

इसके बाद उसका यौन शोषण किया। शादी की बात पर वह इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगा। धर्म परिवर्तन करने से इंकार करने पर वह शादी से मुकर गया। आरोपी डाक्टर के साथ मारपीट भी की है।

इसके साथ ही उसके खरीदे गए अस्पताल के जाली दस्तावेज बनाकर अपने नाम करा लिया। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जानकारी के मुताबिक, लाला लाजपत राय कॉलोनी पंजाबी बाग अशोका गार्डन में रहने वाली 31 साल की युवती फिजियोथेरेपिस्ट हैं।

उन्होंने पुलिस को बताया कि वर्ष 2018 में उन्होंने दीपक सोनी से लव मैरिज की थी। पारिवारिक कारणों की वजह से 1 माह बाद ही दोनों अलग हो गए। फिजियोथेरेपिस्ट का कहना कि इसके बाद वह डिपो चौराहा पर संचालित जनरल अस्पताल पर ऑन कॉल विजटिंग पर जाती थी।

अस्पताल में निहाल खान नाम के युवक से उनकी पहचान हुई। इसके बाद निहाल से दोस्ती हो गई। वह फिजियोथेरेपिस्ट के घर आने-जाने लगा। परिवार के साथ घूल-मिल भी गया।

फिजियोथेरेपिस्ट का आरोप है कि निहाल ने हमदर्दी दिखाई और प्रेम जाल में फंसा लिया। उसने शादी का झांसा दिया। 20 नवंबर 2018 को वह घर आया और जल्दी शादी करने का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी हैवानियत का यह सिलसिला जारी रहा।

जब कभी फिजियोथेरेपिस्ट शादी की बात करती तो वह टाल देता। इसी बीच निहाल ने फिजियोथेरेपिस्ट की मां के नाम पर 80 फीट अशोका गार्डन में अस्पताल खोला। जिसे संचालित करने के लिए लड़की की मां से भी पैसा लिया।

इसके बाद डिपो चौराहा वाला जनरल अस्पताल भी लड़की ने 8 लाख रुपए में खरीद लिया। इसमें निहाल भी पार्टनर था। फिजियोथेरेपिस्ट का कहना कि निहाल ने दोनों अस्पताल के जाली दस्तावेज बनाकर अपने नाम करा लिए।

फिजियोथेरेपिस्ट ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसके साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। निहाल खान अशोका गार्डन इलाके का रहने वाला है।

दुस्साहस: यहां के कानून नहीं मानता

महिला डॉक्टर ने जब शादी के लिए निहाल पर पर दबाव बनाया तो वह बोला कि पहले इस्लाम धर्म अपनाना पड़ेगा। लड़की ने इस्लाम अपनाने से इंकार कर दिया। इस पर आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया।

बोला-जब तक इस्लाम नहीं अपनाओगी तब तक शादी नहीं करेंगे। इस पर लड़की ने कहा कि पुलिस से इसकी शिकायत करेंगे। इस पर आरोपी ने कहा कि यहां के कानून मैं नहीं मानता।

आरोपी छिपाए रखा धर्म

महिला डाक्टर का कहना कि आरोपी ने उससे अपना धर्म छिपाए रखा। उसने कभी नहीं बताया कि वह मुसलमान है। जब भी कभी पूछती तो वह हिंदू ही बताता था।

इस पर डाक्टर ने उस पर भरोसा कर शादी के लिए राजी हो गई। बाद में जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तब वह धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

http://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button