
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे एक करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आयोजन जुलाई 2022 में किया जाएगा. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन कई फेज में कोविड प्रोटोकॉल के साथ किया जाएगा.
परीक्षा ऑनलाइन यानी सीबीटी मोड में होगी. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड आधिकारिक रीजनल वेबसाइट्स पर जारी होंगे. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप डी कैटेगरी के 103769 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके लिए क 1.15 करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.
अभ्यर्थी आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के एग्जाम सिटी की जानकारी वेबसाइट पर जाकर हासिल कर सकेंगे. आरआरबी सही समय पर इसके लिए लिंक जारी करेगा. वहीं, एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थी परीक्षा से करीब 10 दिन पहले ट्रैवलिंग पास डाउनलोड कर सकेंगे. जबकि ई-कॉल लेटर या एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पूर्व डाउनलोड होंगे.
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2022 का पैटर्न
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट यानी पीईटी, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन व मेडिकल एग्जामिनेशन होंगे. पहले ग्रुप डी भर्ती दो स्टेज की परीक्षा के बाद होनी थी. लेकिन अब इस फैसले को रिवाइज कर दिया गया है. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती सीबीटी 90 मिनट का होगा. इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे.
सेक्शन वाइज प्रश्नों की संख्या और मार्क्स
जनरल साइंस- 25 प्रश्न
मैथमेटिक्स- 30 प्रश्न
जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग- 30 प्रश्न
जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स- 20
कुल प्रश्न- 100
मार्क्स- प्रत्येक प्रश्न एक अंक का
परीक्षा का समय- 1:30 घंटा
निगेटिव मार्किंग- गलत जवाब पर 1/3 अंक काटे जाएंगे
परीक्षा में प्रश्न- ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टिपल चॉइस होंगे
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे
http://jantakikalam.com