Crimeदेश

लिव-इन में रह रही महिला की मौत, पार्टनर पर लगा हत्या का आरोप…

गुरुग्राम के गांव कन्हई में 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालत में मौत होने का मामला सामने आया है। महिला अपने तीन बच्चों और लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही थी। महिला के बेटे ने लिव-इन पार्टनर पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शिकायत पर गुरुवार को सुशांतलोक थाने में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर किया और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं लिव-इन पार्टनर फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

मूलरूप से मध्य प्रदेश के पन्ना निवासी बलिराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चार बहन भाई है। जिसमें दो बहनें और दो भाई है। एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। वह अपनी मां कमला के साथ बीते कई सालों से गांव कन्हई में रह रहे थे। उनके साथ लिव-इन पार्टनर सुरेंद्र सिंह भी रहता था।

उन्होंने बताया कि भाई और बहन मौसी के पास गए थे, जबकि वह चाचा के लड़के के जन्मदिन पर गया था। वहां पर देर होने कारण वह रात में नहीं आया। सुबह घर पर पहुंचने पर देखा कि उसकी मां कमला (45) वर्षीय बेड़ पर पड़ी हुई और उनको आवाज लगाने पर भीर कोई हलचल नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की।

आरोप लगाया कि सुरेंद्र सिंह ने ही उनकी मां की हत्या की है। इसके बाद लगभग सुबह साढ़े दस के पुलिस को घटना की सूचना दी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. सुधीर ने बताया कि महिला के शरीर पर और गले पर कोई निशान नहीं मिले है। उनकी मौत दम घूटने से हुई है।

जांच के लिए विसरा का सैंपल लेकर लैब में भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारण का पता चलेगा। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के साथ लिव-इन में रह रहे सुरेंद्र की तलाश कर रहे है। उसके पकड़े जाने के बाद ही घटना का खुलासा हो पाएगा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

http://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button