छत्तीसगढ़दुर्ग

100 करोड़ की लागत से बन रही कुम्हारी में बड़ी अधोसंरचनाएं, छह महीने में कार्य समाप्त करने के निर्देश

-अधोसंरचना के बड़े कार्यों से निखर रही कुम्हारी की सूरत

-कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने किया निरीक्षण, बरसात पूर्व कार्य समाप्त करने के दिये निर्देश

दुर्ग / भूमिगत जल के रिचार्ज के बड़े साधन तालाबों के संरक्षण की दिशा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। कुम्हारी के बड़े तालाबों की स्थिति काफी जर्जर थी। पानी दूषित था, तालाब मृतप्राय हो रहे थे।

इनके संवर्धन की बड़ी योजनाओं पर काम करने का निर्णय लिया गया और तेजी से इस पर काम भी आरंभ हो गया। बरसात पूर्व इन सभी में काम पूरा हो जाने की उम्मीद है। कुम्हारी नगरपालिका में लगभग सौ करोड़ रुपए की लागत से बड़ी अधोसंरचनाएं तैयार हो रही हैं।

आज इनके निरीक्षण के लिए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने कुगदा अंडर ब्रिज के प्रस्तावित निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इसके बाद चंदनिया तालाब के निर्माण कार्य को देखा। यहां पर्यावरण अधोसंरचना मद से 1 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य हो रहा है।

इससे पानी का रिचार्ज भी होगा और तालाब भी खूबसूरत दिखेगा। इस तालाब का उपयोग छठ तालाब के रूप में होता है। कलेक्टर ने अधिकारियों को कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश हैं कि लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिले। शुद्ध पेयजल के साथ ही स्वच्छ परिवेश भी उपलब्ध हो, इसे पूरा करने की दिशा में युद्धस्तर पर कार्य करें।

पिछले दौरे में तालाब की सूरत बिगड़ी हुई थी, अब भव्य निर्माण कार्य से निखरने लगा तालाब का रूप-  कलेक्टर ने डीएमसी तालाब के निर्माण कार्य का अवलोकन भी किया। पिछली बार जब कलेक्टर यहां दौरे पर आये थे तब इस तालाब की स्थिति बहुत खराब थी।

थोड़ा सा ही पानी बचा था और वो भी काफी दूषित था। शासन ने तालाब के सौंदर्यीकरण एवं तालाब के पानी की स्थिति को सुधारने के लिए भेजा गया प्रस्ताव स्वीकृत किया। अब इस पर 3 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से कार्य हो रहा है। पानी ठीक करने एसटीपी प्लांट लगाया गया है।

तालाब के खूबसूरत व्यू को देखने के लिए व्यू प्वाइंट बनाया जा रहा है। पूरा होने के बाद तालाब की सुंदरता पूरी तरह से निखर जाएगी।
जंजगिरी तालाब भी विकसित होगा- जंजगिरी तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 5 करोड़ 32 लाख रुपए स्वीकृत किये गये हैं। इससे तालाब में सौंदर्यीकरण भी होगा और भूमिगत जल का रिचार्ज भी होगा।

कलेक्टर ने इसके निर्माण कार्य के संबंध में विस्तार से निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने परसदा, जंजगिरी आदि में पार्क जैसी अधोसंरचना के निर्माण के निर्देश भी दिये। उन्होंने सीएमओ जितेंद्र कुशवाहा को पेयजल आदि बुनियादी सुविधाओं पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिये।

उल्लेखनीय है कि कुम्हारी में पेयजल प्रदाय के लिए एक बड़ी जलआवर्धन योजना पर शीघ्र ही कार्य होगा। इस दौरान एसडीएम बृजेश क्षत्रिय भी उपस्थित थे। तहसील कार्यालय का भी किया निरीक्षण- कलेक्टर ने भिलाई तीन में नवनिर्मित तहसील भवन का निरीक्षण भी किया। इस दौरान आयुक्त कीर्तिमान राठौर भी मौजूद रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

http://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button