chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की पूज्य माताजी स्व. पूर्णिमा चंद्राकर जी के वार्षिक श्राद्ध पर श्रद्धासुमन अर्पित…

दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर की परम पूज्यनीय माताजी स्व. श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर जी के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर निज निवास में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस अवसर पर सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से पधारे सम्माननीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने माताजी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

परिवार की ओर से सभी आगंतुकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा गया कि सम्माननीय नागरिकों की यह संवेदना हम सबके लिए अत्यंत भावुक एवं संबल प्रदान करने वाली है। आपका यह स्नेह, अपनापन और आशीर्वाद सदैव हमारे जीवन को मार्गदर्शित करता रहेगा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button