नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस का सघन अभियान– देवार बस्ती में चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार…

संक्षिप्त विवरण : थाना खुर्शीपार क्षेत्रांतर्गत देवार पारा चौक के पास अवैध रूप से गांजा विक्रय किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। संदेही व्यक्ति को रोककर पूछताछ एवं तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 02 किलो 50 ग्राम एवं बिक्री की नगदी राशि ₹400 बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमजद देवार, उम्र 52 वर्ष, निवासी मछली मार्केट देवार पारा, खुर्शीपार, भिलाई बताया तथा अवैध बिक्री हेतु गांजा रखना स्वीकार किया। उक्त मामले में अपराध क्रमांक 132/2026 धारा 20(बी) NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
▪️ घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ की बिक्री
▪️ घटनास्थल : मछली मार्केट देवार पारा, खुर्शीपार, भिलाई, जिला दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
1. अमजद देवार, उम्र 52 वर्ष, निवासी खुर्शीपार, भिलाई, जिला दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. 02 किलो 50 ग्राम गांजा (कीमती लगभग ₹1,00,400/-)
2. नगदी ₹400
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना खुर्शीपार पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




