NDPS Act के तहत दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई – गांजा विक्रय करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

संक्षिप्त विवरण : दिनांक 09.04.2026 को थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति लक्ष्मी मार्केट कचरा मैदान स्थित बिजली ट्रांसफार्मर के पास सफेद बोरी में अवैध गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।
आरोपी सौरभ साखरे उर्फ सोनू, उम्र 20 वर्ष, निवासी अंबेडकर नगर वार्ड 11, थाना वैशाली नगर, भिलाई को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 02 किलो 250 ग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग ₹1,10,000) एवं एक मोबाइल फोन (कीमत ₹25,000) जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 515/2026 धारा 20(ख) NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ की बिक्री
घटनास्थल : लक्ष्मी मार्केट कचरा मैदान, बिजली ट्रांसफार्मर के पास, सुपेला, भिलाई
आरोपी का नाम :
1. सौरभ साखरे उर्फ सोनू, उम्र 20 वर्ष, निवासी अंबेडकर नगर वार्ड 11, थाना वैशाली नगर, भिलाई
जप्त सामग्री :
1. मादक पदार्थ गांजा – 02 किलो 250 ग्राम
2. मोबाइल फोन (आईफोन 12 प्रो)
सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला राजेश साहु, सउनि अजय शंकर अविनाशी, प्रधान आरक्षक अमर सिंह, आरक्षक उपेन्द्र सिंह, प्रकाशचन्द्र तिवारी एवं गंभीर जाट की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




