chhattisgarhCrimeअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

शराब कोचियों पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई – अवैध बिक्री करते 02 आरोपी गिरफ्तार…

संक्षिप्त विवरण : जिले में शराब कोचियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नंदिनी नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि आनंद ढाबा के पीछे नहर किनारे ग्राम गिरहोला में दो व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी गई, जहां आरोपियों को अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए पकड़ा गया।

मामले में अपराध क्रमांक 110/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जांच के दौरान आरोपियों द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित करना पाया गया।

▪️ घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने हेतु शराब बिक्री करना

▪️ घटनास्थल : आनंद ढाबा के पीछे नहर किनारे, ग्राम गिरहोला, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का विवरण :

1. प्रेम कुमार टंडन, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम गिरहोला, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग
2. समीर बंजारे, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम गिरहोला, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग

▪️ जप्त सामग्री :

1. 30 पौवा देशी मदिरा शराब (कीमती लगभग ₹3,000)
2. नगदी बिक्री रकम ₹1,300
कुल कीमती ₹4,300

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना नंदिनी नगर पुलिस टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button