
दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत न्यायालय से जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंटों की तामीली हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लंबे समय से फरार वारंटियों की लगातार तलाश कर उन्हें चिन्हित किया गया। दिनांक 07.04.2026 एवं 08.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 04 वारंटियों को गिरफ्तार कर विधिवत माननीय न्यायालय दुर्ग में प्रस्तुत किया गया।
▪️घटना का कारण :
न्यायालय से जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट की तामीली
▪️घटनास्थल :
थाना छावनी क्षेत्र, भिलाई
▪️आरोपी का नाम :
1. रूद्र अभिषेक पासवान, निवासी विवेकानंद नगर नंदनी रोड, भिलाई
2. मुकेश तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी, निवासी सर्कुलर मार्केट कैम्प 02, भिलाई
3. दिनेश कुमार महाजन, निवासी सर्कुलर मार्केट कैम्प 02, भिलाई
4. संदीप दीप, निवासी कैम्प 01, भिलाई
▪️जप्त सामग्री :
निरंक
▪️सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक अमित अंदानी, आरक्षक जितेन्द्र सिंह, भागवत साहू, जितेन्द्र देशमुख की सराहनीय भूमिका रही।
▪️दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि न्यायालय के आदेशों का पालन करें एवं किसी भी प्रकार के वारंट लंबित होने की स्थिति में स्वयं उपस्थित होकर विधिक प्रक्रिया में सहयोग करें। अन्यथा कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




