LSG की शर्मनाक हार पर कप्तान ऋषभ पंत का आया बड़ा बयान, खराब बल्लेबाजी पर फोड़ा ठीकरा

आईपीएल 2026 सीजन का 5वां मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेला गया। इस मैच में भी पिछले चार मुकाबलों की तरह टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही। दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था,
जिसके बाद उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स को सिर्फ 141 रनों के स्कोर पर समेटने के साथ टारगेट को 4 विकेट के नुकसान पर 17.1 ओवर्स में हासिल कर लिया। लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के लिए कप्तान ऋषभ पंत के नेतृत्व में सीजन की शुरुआत काफी निराशाजनक रही है, जिसको लेकर मुकाबले के बाद उनके बयान में भी इसका जिक्र देखने को मिला।
हमारे पास इस अच्छी पिच पर रन नहीं थे
ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में मिली हार के बाद ब्रॉडकास्टर के साथ बातचीत करते हुए दिए बयान में अपने रन आउट को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब सबसे पहले दिया जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे इस तरह से आउट होने के झटके से उबरने का सबसे अच्छा तरीका यही लगता है कि मैं इसकी तरफ बिल्कुल भी ध्यान ना दूं, क्योंकि मेरा इसपर कोई कंट्रोल नहीं है।
जिस तरह से हमने इस पिच पर बल्लेबाजी की उसमें हम कोई बड़ी पार्टनरशिप करने में कामयाब नहीं हो सके। हमें ऐसे में एक इम्पैक्ट प्लेयर की भी जरूरत लगी जो कुछ रन जोड़ सके लेकिन उसमें भी हम कामयाब नहीं हो सके। हम टॉप ऑर्डर पर दाएं-बाएं के कॉम्बिनेशन के साथ इसलिए गए क्योंकि हम उन्हें शुरू में बाएं हाथ के स्पिनर को गेंदबाजी करने से रोक सकें।
हमने काफी अच्छी गेंदबाजी की लेकिन लक्ष्य कम था
लखनऊ सुपर जाएंट्स के गेंदबाजों ने इस मैच में शुरुआत तो काफी अच्छी की थी, जिसमें उन्होंने 26 के स्कोर तक दिल्ली कैपिटल्स के चार विकेट निकाल लिए थे, लेकिन इसके बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने मिलकर उन्हें कोई और सफलता हासिल नहीं करने दी। ऋषभ पंत ने अपनी टीम की गेंदबाजी को लेकर कहा कि नई गेंद से इस पिच पर काफी मदद मिल रही थी, लेकिन आप 140 रन बनाकर विरोधी टीम पर दबाव नहीं बना सकते हैं, इसके अलावा हमने 20 रन एक्सट्रा में दिए जो इस छोटे से स्कोर पर भारी पड़ गए।
इस तरह के विकेट पर आप ज्यादा कोशिश करते हैं। पंत ने इस मैच में मिचेल मार्श के साथ ओपनिंग करने उतरे थे, इसको लेकर भी उन्होंने अपने बयान में बताया कि वह आगे इसके जारी रखेंगे या नहीं तो उन्होंने इसको लेकर कहा कि यह 50-50 वाला फैसला है, लेकिन मैं टॉप ऑर्डर पर तो बल्लेबाजी करना जारी रखूंगा।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




