पहली बार में ही BJP में सबसे ज्यादा वोटों से चुनाव जीतने के बाद वार्ड वासियों ने निकाली विजय रैली…

भिलाई – भाजपा के पार्षद दया सिंह ने अपने पहले ही चुनाव में प्रदेश में रिकॉर्ड बना लिया। दया सिंह भारतीय जनता पार्टी के पहले प्रत्याशी हैं जिन्होंने इतनी भारी मतों से विजयी प्राप्त किया। 15 निकायों में हुए चुनाव में अब तक ऐसा कोई पार्षद प्रत्याशी नहीं जिसे 1000 से ज्यादा वोटों की जीत मिली हो।
दया सिंह 982 वोटों से चुनाव जीते हैं। कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह मंगल को दया ने चुनाव हराया है। दया के अलावा कोई दूसरा भाजपा प्रत्याशी नहीं है जिन्होंने इतने वोटों से चुनाव जीता है। चूंकि बता दें कि दया को हराने के लिए विरोधी पार्टियों ने हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ी। दया को कई मामलों में विवादित करने की कोशिशें हुई लेकिन जनता ने दया का साथ देते हुए वोटों का आशीर्वाद दे दिया।
संगठन के भरोसे पर उतरे खरे
दया सिंह चुनाव लड़ने की प्लानिंग नहीं थी। संगठन ने एक उद्देश्य के साथ उन्हें चुनाव लड़ने के लिए मैदान में भेजा। सीधे वार्ड-44 खुर्सीपार की सीट दी। दया यहां रूके नहीं और थके नहीं। कांग्रेस के अलावा निर्दलियों से चुनाव लड़ते हुए जीत हासिल की।
इस रिकार्ड जीत के बाद वार्डवासियों सहित दया सिंह ने रविवार को विजय जुलूस निकाला। दोपहर 2.30 बजे से विजय जुलूस की शुरुआत भोले बाबा के मंदिर से हुई जो रात 8.30 बजे शीतला मंदिर में समापन हुआ। छह घंटे तक चले इस विजय जुलूस में पूरा वार्ड शामिल हुआ।
महिलाओं से लेकर बच्चे और बुजुर्ग में अलग ही उत्साह देखने को मिला। सभी दया को आशीर्वाद देते रहे। महिलाओं ने दया की आरती उतारकर स्वागत किया। विजय जुलूस के बहाने आज वार्ड में दिवाली जैसा माहौल देखने को मिला। लोगों ने अपने घर के बाहर दीये जला रखे थे। ऐसा लग रहा था कि जैसा कि दिवाली हो।
दया का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत
दया सिंह का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत हुआ। दया सिंह के गले तक गैंदा और गुलाब के हार थे। शासकीय स्कूल बापू नगर से शुरुआत होते हुए जुलूस इंडस्ट्रीज रोड, श्रीजलाराम मंदिर, श्रीराम मंदिर, रामलु चौक बालाजीनगर, श्रद्धा मोंटेशनरी, यादव पारा, दीपा चौक, गणेश चौक, इंडस्ट्रियल रोड होते हुए शीतला मंदिर में समापन हुआ।
दया सिंह – हरेक वादा होगा पूरा
विजय जुलूस के दौरान दया सिंह ने वार्डवासियों से कहा, चुनाव में किए हरेक वादा को पूरा करूंगा। शराब भट्ठी पहले ही बंद हो गई। मैंने अपने एजेंडे में इसे शामिल किया था। सड़क, नाली और पानी पर फोकस वर्किंग होगी। सरकार की हरेक योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। वार्ड की महिलाओं ने दया सिंह से कहा कि, बेटे की तरह हमेशा काम करना। हम सबका आशीर्वाद सदैव रहेगा।
अधिक खबरों के लिए क्लिक करें: http://jantakikalam.com/