छत्तीसगढ़दुर्ग

भिलाई में मानवता की मिसाल: यूथ सिख सेवा समिति ने जरूरतमंद परिवार की की मदद

भिलाई में मानवता की मिसाल: यूथ सिख सेवा समिति ने जरूरतमंद परिवार की की मददयूथ सिख सेवा समिति भिलाई को शिक्षा सहायता के अंतर्गत प्राप्त आवेदन के सत्यापन हेतु जब टीम घर पहुँची, तो वास्तविक स्थिति बेहद संवेदनशील पाई गई।
बच्चे के पिता एक ऑटो चालक हैं, जिनके दोनों पैरों की उंगलियों में गंभीर समस्या है, जिसके कारण उन्हें रोज़मर्रा के कार्यों में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते वे अपने बच्चे की लगभग ₹10,000 की स्कूल फीस जमा करने में असमर्थ थे।

समिति द्वारा मानवीय संवेदना को समझते हुए न केवल पिता का इलाज बीरा सिंह हॉस्पिटल में करवाया गया, बल्कि बच्चे के स्कूल प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर राहत दिलाने का प्रयास भी किया गया। इस सहयोग के तहत ₹7,100 की राशि का चेक प्रदान कर बच्चे की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने का सार्थक प्रयास किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button