कैरियरछत्तीसगढ़रोजगार

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन 27 मार्च तक आमंत्रित…

अम्बिकापुर – एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 के परियोजना अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत पोड़ीकला के आंगनबाड़ी केंन्द्र पोड़ीकला 02 में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 पद भर्ती की जानी है।  भर्ती हेतु  इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थियों से 27 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आवेदन पत्र विभागीय वेबसाईटhttps://aww.e-bharti.in/के माध्यम से भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि उक्त पद पर केवल महिला ही आवेदन कर सकती है। नियुक्ति की शर्तों एवं अहर्ताओं के लिए विभागीय वेबसाईट में अथवा कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 एवं जनपद पंचायत अम्बिकापुर के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button