कैरियरछत्तीसगढ़रोजगार

अग्निवीर भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया शुरू, 1 अप्रैल तक भर सकते हैं फॉर्म…

रायपुर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन joinindianarmy.nic.in के माध्यम से 13 फरवरी 2026 से लिए जा रहे हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया में 17 वर्ष 6 महीने से 21 वर्ष तक आयु वर्ग के युवा आवेदन करने के पात्र हैं। पद के अनुसार, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास से लेकर स्नातक या डिप्लोमा उत्तीर्ण तक निर्धारित की गई है। जिले के युवाओं को आवेदन प्रक्रिया में सहयोग देने के लिए ब्लॉक स्तर पर व्यवस्था की गई है।

आवेदन में मदद के लिए ब्लॉक स्तर पर व्यवस्था

अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), जनपद पंचायत और नगर पंचायतों में जाकर ऑनलाइन आवेदन से संबंधित जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर भर्ती प्रक्रिया का लाभ उठाएं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button