
दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 26.02.2026 को थाना भिलाई नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रेल चौक सेक्टर 6 भिलाई स्थित पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति काले रंग के बैग में मादक पदार्थ गांजा रखकर घूम रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से काले प्लास्टिक थैले में रखा 445 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शिवा मुदलियार, उम्र 23 वर्ष, निवासी नेहरू नगर मॉडल टाउन सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग बताया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 105/2026 धारा 20(ख) NDPS Act के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
▪️ घटना का कारण :
अवैध रूप से मादक पदार्थ रखकर विक्रय हेतु परिवहन करना।
▪️ घटना स्थल :
रेल चौक सेक्टर 6, पेट्रोल पंप के पास, भिलाई, जिला दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
1. शिवा मुदलियार, उम्र 23 वर्ष, निवासी नेहरू नगर मॉडल टाउन सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. मादक पदार्थ गांजा – 445 ग्राम (कीमत लगभग ₹20,000/-)
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई नगर की टीम की सक्रिय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध अभियान निरंतर एवं प्रभावी रूप से जारी रहेगा।




