दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मोबाइल बैंकिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग | मोबाइल बैंकिंग सेवा चालू कराने के नाम पर बैंक खाता और सिम कार्ड का दुरुपयोग कर साइबर ठगी की साजिश रचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
प्रार्थी हैप्पी सिंह (34 वर्ष), निवासी खुर्शीपार भिलाई ने थाना सुपेला में शिकायत दर्ज कराई कि उनका खाता छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, भिलाई-03 में ऑनलाइन खोला गया था। मोबाइल बैंकिंग सेवा शुरू करने में तकनीकी दिक्कत आने पर उन्होंने अपने परिचित आशीष कुमार से संपर्क किया।
20 जनवरी 2026 को प्रार्थी ने अपना सिम कार्ड और बैंक खाता संबंधी जानकारी आरोपी को आकाश गंगा, सुपेला क्षेत्र में सौंप दी। इसके बाद आरोपी ने संपर्क तोड़ दिया। जांच में सामने आया कि बैंक खाता और सिम कार्ड को साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए अन्य व्यक्ति को उपलब्ध कराया गया।
गिरफ्तार आरोपी
-
आशीष कुमार, निवासी शिवाजी नगर खुर्शीपार, भिलाई
-
सुरजा कुमार सोनी (20 वर्ष), निवासी पावर हाउस कैंप-02, छावनी, जिला दुर्ग
विवेचना के दौरान दूसरे आरोपी की संलिप्तता सामने आने पर उसे भी प्रकरण में शामिल कर गिरफ्तार किया गया।
किन धाराओं में दर्ज हुआ मामला?
अपराध क्रमांक 288/2026 के तहत आरोपियों के खिलाफ:
-
धारा 318(4) बीएनएस
-
धारा 317(2) बीएनएस
-
धारा 3(5) बीएनएस
के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
क्या-क्या हुआ जब्त?
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:
-
प्रकरण से संबंधित मोबाइल फोन
-
बैंक खाता एवं सिम कार्ड से जुड़े दस्तावेज
जप्त किए हैं।
पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला विजय कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक राजीव उर्वशा, प्रधान आरक्षक योगेन्द्र चंद्राकर, आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह एवं थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि:
-
किसी भी व्यक्ति को बैंक खाता, ओटीपी, सिम कार्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें।
-
मोबाइल बैंकिंग या साइबर समस्या होने पर सीधे संबंधित बैंक या आधिकारिक हेल्पलाइन से संपर्क करें।
-
साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।
सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




