सुपेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही: बुलेट मोटरसाइकिल से गांजा तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार…

संक्षिप्त विवरण : दिनांक 18.01.2026 को प्रातः 06:10 बजे सुपेला पुलिस को मुखबिर से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि दुर्ग की ओर से नीली रंग की बुलेट मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्ति अपने पास पीठू बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर सुपेला–भिलाई की ओर आ रहे हैं।
सूचना की तस्दीक उपरांत पुलिस टीम द्वारा नेहरू नगर जिम गार्डन के पास घेराबंदी कर मुखबिर के बताए अनुसार बुलेट मोटरसाइकिल में सवार दोनों व्यक्तियों को रोका गया। पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम—
1. मोहम्मद एजाज, पिता मोहम्मद यूनुस, उम्र 30 वर्ष, निवासी डिपरापारा, मुकुंद भवन के पास, थाना दुर्ग, जिला दुर्ग
2. फैजान कुरैशी, पिता खुर्शीद कुरैशी, उम्र 35 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, पोटिया चौक के पास, जन्नत विला, थाना दुर्ग, जिला दुर्ग
आरोपियों के पास मादक पदार्थ होने की आशंका पर विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें कॉफी रंग के पीठू बैग से 04 नग ब्राउन रंग के रैपर में सीलबंद मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। तौल करने पर गांजा का कुल वजन 4.030 किलोग्राम, अनुमानित कीमत ₹2,00,000/- पाई गई।
इसके अतिरिक्त एक रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक CG-07-CQ-1837 (गहरा हरा रंग) एवं दो विवो कंपनी के मोबाइल फोन जप्त किए गए। जप्त समस्त संपत्ति का कुल मूल्य लगभग ₹3,60,000/- है। मौके पर समस्त कार्यवाही का ई-साक्ष्य (ऑडियो-वीडियो) रिकॉर्ड किया गया।
कानूनी कार्यवाही :
अपराध क्रमांक- 93/2025,
धारा- 20(ख), 29 एनडीपीएस एक्ट
के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
जप्त संपत्ति का विवरण :
1️⃣ मोहम्मद एजाज के कब्जे से : 04.030 किग्रा गांजा – ₹2,00,000/-, 01 विवो मोबाइल – ₹5,000/-, कुल – ₹2,05,000/-
2️⃣ फैजान कुरैशी के कब्जे से : 01 रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल – ₹1,50,000/-, 01 विवो मोबाइल – ₹5,000/-, कुल – ₹1,55,000/-, कुल जुमला जप्त संपत्ति – ₹3,60,000/-
आपराधिक रिकॉर्ड (संक्षेप में) : दोनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में जुआ एक्ट, बीएनएस, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट एवं भादवि के अंतर्गत विभिन्न प्रकरण पंजीबद्ध रहे हैं।
दुर्ग पुलिस का स्पष्ट संदेश : जिले में मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




