छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में यातायात जागरूकता अभियान के तहत हेलमेट रैली का आयोजन…

दुर्ग जिले में आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से जिला स्तरीय कार्यक्रमों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सुरक्षित परिवहन को बढ़ावा देने तथा अधिक से अधिक लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने हेतु जागरूकता रैलियों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत आज दिनांक 08 जनवरी 2026 को वैशाली नगर एवं सुपेला थाना क्षेत्र में हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में पुलिस विभाग के साथ-साथ जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, युवा वर्ग एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस जागरूकता रैली को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौड़ द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, थाना प्रभारी सुपेला, थाना प्रभारी वैशाली नगर सहित पुलिस स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही।

यातायात पुलिस ने बताया कि आगामी दिनों में भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इसी तरह की जागरूकता रैलियों और कार्यक्रमों का आयोजन लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़क सुरक्षा को लेकर आमजन में जागरूकता बढ़ाई जा सके और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button