अपराधछत्तीसगढ़भिलाई

सुपेला अंडर ब्रिज के पास बोरे में बंद अज्ञात महिला का शव बरामद…

लगभग 30–35 वर्ष आयु की महिला की पहचान के लिए पुलिस ने मांगी जनता की मदद

भिलाई नगर – सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपेला अंडर ब्रिज के समीप एक बोरे में बंद अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की आयु लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान हेतु प्रयास तेज कर दिए हैं।

शव पर मिले विशिष्ट पहचान चिन्ह (गोदना व आभूषण)

पुलिस के अनुसार मृतका के शरीर पर निम्नलिखित विशेष पहचान चिन्ह पाए गए हैं, जो उसकी पहचान में सहायक हो सकते हैं—

  • बाएं हाथ पर “महादेव त्रिशूल” लिखा हुआ है, साथ में 07 स्टार बने हुए हैं

  • बाएं हाथ पर ही, महादेव के नीचे “लखन, सुरेश, B.M., आरती” नामों का गोदना

  • बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली के पीछे अंग्रेजी अक्षर “A” का गोदना

  • बायीं कलाई में काला धागा बंधा हुआ

  • बायीं कलाई में सफेद-आसमानी रंग की 03 चूड़ियाँ, जबकि दायीं कलाई में 01 सफेद-आसमानी चूड़ी

  • दोनों पैरों के अंगूठों में लोहे की रिंग

  • दाएं कान में टॉप्स

  • मृतका ने फिरोजा (आसमानी) रंग का पेटीकोट पहन रखा था

पहचान हेतु पुलिस ने जारी किए संपर्क नंबर

पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि किसी को उपरोक्त विवरण के आधार पर महिला की पहचान संबंधी कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो तुरंत निम्नलिखित नंबरों पर सूचना दें—

📞 नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर: 8878505555
📞 थाना प्रभारी, सुपेला: 7988522909

सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

जांच में जुटी पुलिस, हर पहलू पर की जा रही पड़ताल

फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा महिला की शिनाख्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button