छत्तीसगढ़भिलाई

संयंत्र के एसपी–3 के मशीन-2 के लिए 600 मि.मी. व्यास की वैकल्पिक सीओ गैस लाइन का उद्घाटन…

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटरिंग प्लांट-3 क्षेत्र में मशीन-2 हेतु 600 मिमी व्यास की नई वैकल्पिक सीओ गैस लाइन का उद्घाटन शनिवार 15 नवम्बर, 2025 को कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) तापस दासगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (एम एंड यू) बी. के. बेहेरा, मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) श्री पी. के. सिंह, तथा मुख्य महाप्रबंधक (ओएचपी एवं एसपी-3) सजीव वर्गीज़ उपस्थित रहे।

मशीन-2 में लंबे समय से गैस सप्लाई के दौरान फ्रीक्वेंट चोकिंग, अनियमित गैस फ्लो, तथा लो प्रेशर जैसी समस्याएँ देखी जा रही थीं। इन समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु 600 मिमी व्यास की यह नई सीओ गैस लाइन को बनाया गया। नई लाइन लगभग 250 मीटर लंबी है और इसने पुरानी 300 मिमी गैस लाइन को प्रतिस्थापित किया है, जिसे भविष्य के लिए स्पेयर सीओ गैस लाइन के रूप में संरक्षित किया गया है।

कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार ने इस उपलब्धि पर सभी टीमों को बधाई देते हुए कहा कि नई वैकल्पिक गैस लाइन मशीन-2 की गैस सप्लाई को अधिक स्थिर, विश्वसनीय और सुरक्षित बनाते हुए उत्पादन क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगी।
इस महत्वपूर्ण कार्य को ईडीडी, एनर्जी मैनेजमेंट, सीईडी, पीएलइएम, सर्वे, इंस्ट्रूमेंटेशन तथा एसपी-3 विभागों के सामूहिक प्रयास से सफलतापूर्वक पूरा किया गया। सभी विभागों की समन्वित टीमवर्क ने कार्य को सुरक्षित, समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ निष्पादित किया।

एसपी-3 में इस कार्य को महाप्रबंधक आई. वी. रमना, महाप्रबंधक ए. के. बेडेकर, महाप्रबंधक आर. डी. शर्मा, उप महाप्रबंधक एम. यू. राव, सहायक महाप्रबंधक डी. के. गुप्ता, सहायक महाप्रबंधक विकास पिपरानी, वरिष्ठ प्रबंधक ओम नमः शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक  जितेश शाहनी, वरिष्ठ प्रबंधक अरुणेश शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक विपिन मौर्य, वरिष्ठ प्रबंधक एस. के. पाटिल, उप प्रबंधक वी. के. चौधरी, तथा सहायक प्रबंधक अजीत साहू के नेतृत्व में योजनाबद्ध ढंग से निष्पादित किया गया।

इस कार्य में महाप्रबंधक प्रभारी (ईडीडी) मुजीब हुसैन, महाप्रबंधक मेजी मेजर सिंह, महाप्रबंधक प्रभारी (पर्यावरण प्रबंधन विभाग) सुश्री उमा कटोच, महाप्रबंधक (सीईडी) बी. एन. झा, तथा महाप्रबंधक (ईएमडी) रमणी सुब्रमणियन ने सहयोग प्रदान किया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button