
IBPS Clerk Vacancy 2025: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 की वैकेंसी में बंपर इजाफा हुआ है. अब 10277 रिक्त पदों की बजाए 13533 पदों पर भर्ती होगी. मतलब 2837 वैकेंसी बढ़ी है. आईबीपीएस की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, सबसे अधिक वृद्धि यूपी में हुई है. यहां 1315 से बढ़ाकर 2346 पद कर दिए गए हैं. जबकि, राजस्थान में 328 से बढ़ाकर 394 और बिहार में 308 से बढ़ाकर 748 वैकेंसी कर दी गई है.
एक तरफ यूपी, बिहार और राजस्थान में वैकेंसी बढ़ी है, तो दूसरी ओर दिल्ली में कटौती की गई है. आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 के लिए प्रीलिम्स का आयोजन 4-5 अक्टूबर 2025 को किया गया था7 अब इसके रिजल्ट का इंतजार है.
IBPS Clerk Vacancy 2025: अब स्टेट वाइज वैकेंसी
| राज्य | वैकेंसी |
| अंडमान एवं निकोबार | 15 |
| आंध्र प्रदेश | 409 |
| अरुणाचल प्रदेश | 36 |
| असम | 373 |
| बिहार | 748 |
| चंडीगढ़ | 13 |
| छत्तीसगढ़ | 298 |
| दादरा एंव नगर हवेली, दमन-दीव | 43 |
| दिल्ली | 279 |
| गोवा | 90 |
| गुजरात | 860 |
| हरियाणा | 181 |
| हिमाचल | 121 |
| जम्मू-कश्मीर | 75 |
| झारखंड | 177 |
| कर्नाटक | 1248 |
| केरल | 342 |
| लद्दाख | 7 |
| लक्षद्वीप | 7 |
| मध्य प्रदेश | 755 |
| महाराष्ट्र | 1144 |
| मणिपुर | 43 |
| मेघालय | 19 |
| मिजोरम | 29 |
| नागालैंड | 34 |
| ओडिशा | 479 |
| पुडुचेरी | 24 |
| पंजाब | 313 |
| राजस्थान | 394 |
| सिक्किम | 22 |
| तमिलनाडु | 1161 |
| तेलंगाना | 302 |
| त्रिपुरा | 59 |
| उत्तर प्रदेश | 2346 |
| उत्तराखंड | 95 |
| पश्चिम बंगाल | 992 |
IBPS Clerk Mains 2025 : मुख्य परीक्षा का पैटर्न
मुख्य परीक्षा 120 मिनट की होगी. जिसमें 200 नंबर के 155 प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा में 50 नंबर के 40 प्रश्न जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, 40 नंबर के 40 प्रश्न जनरल इंग्लिश, 60 नंबर के 40 प्रश्न रीजनिंग एबिलिटी, 50 नंबर के 35 प्रश्न क्वॉन्टिटेटिव एप्टीट्यूड के पूछे जाएंगे.
मुख्य परीक्षा के बाद लोकल लैंग्वेज टेस्ट होगा. जिस राज्य की वैकेंसी के लिए आवेदन किया है, उस राज्य की लोकल लैंग्वेज यदि 10वीं कक्षा या इससे ऊपर पढ़ी है तो उसे यह टेस्ट नहीं देना होता.
प्रीलिम्स की तरह मुख्य परीक्षा में भी माइनस मार्किंग होगी. गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे. फाइनल मेरिट लिस्ट सिर्फ मुख्य परीक्षा में मिले मार्क्स के आधार पर बनेगी.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




