छत्तीसगढ़भिलाई

भिलाई इस्पात संयंत्र में “विज क्वेस्ट–2025” मेगा सतर्कता क्विज़ का आयोजन…

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के सतर्कता विभाग द्वारा 18 अगस्त से 17 नवम्बर 2025 तक संचालित तीन माह व्यापी सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मानव संसाधन – ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के सहयोग से विगत दिनों में “विज क्वेस्ट–2025” मेगा क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

यह प्रतियोगिता भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालकों एवं गैर-कार्यपालकों के लिए आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी), सतर्कता कार्यप्रणाली, संगठनात्मक प्रणाली, नियमावली, प्रक्रियाओं एवं मानकों जैसे आईएसओ 37001:2016 (एबीएमएस), पीसीपी–2020 तथा सेल सीडीए नियमों के प्रति ज्ञान एवं जागरूकता बढ़ाना है। इस प्रतियोगिता में 15 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अंतिम परिणामों में विजेता टीम में वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) निवेश विजयन, तथा एडमिनिस्ट्रेटीव एसोसिएट (जनरल एस्टेब्लिशमेंट) के. वेंकट प्रसाद राव शामिल रहे। प्रथम उपविजेता टीम में सहायक महाप्रबंधक (परियोजनाएं) उमेश कुमार साहू, एवं इंजीनियर एसोसिएट (एमएआर-1) रंजन गोस्वामी थे, जबकि द्वितीय उपविजेता टीम में वरिष्ठ प्रबंधक (आरसीएल) सोनल श्रीवास्तव, एवं इंजीनियर एसोसिएट (आरसीएल) सुश्री प्रीति रावत सम्मिलित रहीं। शीर्ष तीन विजेताओं के अतिरिक्त तीन प्रोत्साहन पुरस्कार तथा दर्शक सहभागिता पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) एवं एसीवीओ सुनील सिंघल द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के अंतर्गत संचालित विभिन्न पहलों की जानकारी दी। इस अवसर पर महाप्रबंधक (सतर्कता) संदीप गुप्ता एवं सुश्री रेणू गुप्ता भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम के आरंभ में उप महाप्रबंधक (सतर्कता)  अंशुमन सिंह द्वारा सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई गई।

प्रतियोगिता के मेगा फिनाले के लिए शीर्ष छह टीमों का चयन प्रारंभिक स्क्रीनिंग राउंड के माध्यम से किया गया। क्विज़ मास्टर के रूप में सहायक महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट-3) विकास पिपरानी तथा सहायक महाप्रबंधक (टी एंड डी) आशीष अग्रवाल ने संचालन किया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button