छत्तीसगढ़भिलाई

भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर का दुर्ग आगमन, होगा भव्य स्वागत

आलोक ठाकुर का प्रथम जिला प्रवास

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर अपने नियुक्ति के बाद पहली बार दुर्ग जिला पहुंच रहे हैं। उनका आगमन 7 अक्टूबर, मंगलवार को सुबह 11 बजे दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में होगा।

पटेल चौक पर होगा भव्य स्वागत

दुर्ग आगमन पर भाजपा एवं किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा पटेल चौक में भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

जिला भाजपा कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम

पटेल चौक पर स्वागत के बाद जिला भाजपा कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। यहां आलोक ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी जाएगी।

किसान मोर्चा की आवश्यक बैठक

स्वागत कार्यक्रम के उपरांत किसान मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक भी रखी गई है। इस बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और रणनीति पर चर्चा होगी।

कार्यकर्ताओं से अपील

भारतीय जनता पार्टी एवं किसान मोर्चा ने अपील की है कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस अवसर पर अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज कराएं और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button