
भिलाईनगर। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजना के हितग्राहियों का सत्यापन करने निगम सभागार मे प्रशिक्षण हेतु बैठक आयोजित किया गया। सरकार द्वारा मैन्यूअली पद्धति मे बदलाव कर ऑनलाइन मोबाइल एप चालू किया है।
निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने हितग्राहियों का सत्यापन करने जोन के कर्मचारियों के ड्यूटी आदेश जारी किये है| पेंशन हितग्राहियों का वार्षिक सत्यापन हेतु मोबाइल एप Beneficiary Satyapan App (लाभार्थी सत्यापन एप) तैयार किया गया है। इस एप के माध्यम से हितग्राहियों का वार्षिक सत्यापन किया जाना है।
लाभार्थी सत्यापन एप का प्रशिक्षण तकनीकी सहायक अशोक कश्यप के नेतृत्व मे कंप्यूटर ऑपरेटर अंजू साहू द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण मे सभी पांचो जोन के कर्मचारियों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से एप के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई। पेंशन हितग्राही 07 दिवस के भीतर निगम मुख्य कार्यालय पेंशन शाखा एवं अपने नजदीकी जोन कार्यालय में जाकर सत्यापन करवा सकते है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




