‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई ने श्रमदान से दिया स्वच्छ एवं सुन्दर भविष्य का संदेश…

भिलाई/ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई ने ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ और स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर एवं गेट 1 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई से जेवरा की ओर जाने वाले रोड को सफाई हेतु दिंनाक 17/09/2025 से 30/09/2025 तक श्रमदान का सफल आयोजन किया।
संस्थान के सभी अध्यापक, कर्मचारी, विद्यार्थी और उनके परिजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए और स्वच्छ पर्यावरण की सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन नोडल ऑफिसर सचिन मिश्रा द्वारा निदेशक प्रो.राजीव प्रकाश के नेतृत्व में किया गया। स्वछता पखवाड़ा एवं स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के दौरान बहुत सारे प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया
जिसमे जल संरक्षण,पेपर बैग, मिट्टी से पॉट इत्यादी का आयोजन किया गया, संस्थान ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि सतत प्रयाश एवं स्वच्छता को बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम है। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा पर्यावरण अनुकूल आचरण अपनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ भारत निर्माण की प्रतिज्ञा के साथ हुआ।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




