
अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी की संपत्ति में पिछले एक साल में बेतहाशा बढ़ोतरी देखी गई है। गौतम अडानी की संपत्ति में सालभर में 49 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है।
बुधवार को जारी 2022 हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार, अडानी समूह के चेयरमैन ने पिछले एक साल में हर हफ्ते करीबन 6,000 करोड़ रुपये कमाए हैं।
अंबानी से ज्यादा अडानी की बढ़ी संपत्ति
हुरुन इंडिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अडानी समूह के चेयरमैन की संपत्ति में पिछले एक साल में 153 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गौतम अडानी 2022 M3M हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में सबसे अमीर उद्योगपति बन गए हैं।
वहीं, 2022 M3M हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में 103 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी Top 10 में प्रवेश करने वाले एकमात्र भारतीय हैं। पिछले एक साल में अंबानी की संपत्ति में 24% की बढ़ोतरी हुई है।
पांच गुना बढ़ गई संपत्ति
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि “गौतम अडानी M3M हुरुन ग्लोबल लिस्ट 2022 में सबसे बड़े पायदान पर हैं और पिछले साल उनकी संपत्ति में 49 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ। रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अडानी ग्रीन की लिस्टिंग के बाद,
गौतम अडानी की संपत्ति 2020 में 17 बिलियन डॉलर से लगभग पांच गुना बढ़कर 81 बिलियन डॉलर हो गई। बता दें कि हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2022 में नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर ने भी अपनी जगह बनाई हैं,
नायर की संपत्ति में कुल 7.6 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं, साइरस पूनावाला समूह के साइरस एस पूनावाला की संपत्ति 41% बढ़कर 26 बिलियन डॉलर हो गई। पूनावाला ने पिछले 10 वर्षों में 500 से अधिक रैंक हासिल की है।
दुनियाभर के अरबपतियों की संपत्ति में 4% का इजाफा
इस लिस्ट के मुताबिक, अडानी दुनिया में सबसे ज्यादा संपत्ति हासिल करने वालों में से एक बनकर उभरे हैं। 49 बिलियन डॉलर के संपत्ति वृद्धि के साथ, गौतम अडानी ने 2022 M3M हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में ग्लोबली टॉप स्थान पर कब्जा कर लिया है।
रिपोर्ट ने यह भी बताया गया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध और निरंतर कोविड -19 प्रभाव के बावजूद, दुनियाभर के अरबपतियों की कुल संपत्ति पिछले एक वर्ष में 4% बढ़कर 15.2 ट्रिलियन डॉलर हो गई।
अरबपतियों की लिस्ट में सबसे ज्यादा चाइनीज
रिपोर्ट में के मुताबिक, भारत, अपने 215 अरबपतियों और 58 नए उद्योगपतियों के साथ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अरबपति बनाने वाला देश बन गया है।
अगर भारतीय मूल के अरबपतियों को जोड़ा जाए तो यह संख्या बढ़कर 249 हो जाती है। चीन में भारत से लगभग पांच गुना अधिक 1,133 अरबपति हैं, जबकि अमेरिका में 716 अरबपति हैं।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे
http://jantakikalam.com