chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की ऑपरेशन विश्वास अभियान को मिली सफलता, नशे के खिलाफ की सख्त कार्यवाही…

दुर्ग/ दुर्ग पुलिस व्दारा अवैध रूप से मादक पदार्थ की बिक्री एवं परिवहन करने वाले आरोपियों पर अंकुश लगाकर नशे के खिलाफ मुहिम में ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत थाना उतई पुलिस द्वारा गांजा बिक्री करने वाले के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया। दिनांक 23/08/2025 को मूखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जोरातराई नहर रोड गौरा चौक के पास एक महिला अपने खुशी बिरयानी दुकान में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर विक्रय करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है

की सूचना पर ग्राम ग्राम जोरातराई गौरा चौक पहुंचकर घेराबंदी कर संदेही व्यक्ति महिला को पकड़ा गया गवाहो के समक्ष उक्त महिला का नाम पूछने पर अपना नाम ममता महिलांगे बताया गया, उक्त महिला के दुकान खुसी बिरयानी नहर रोड गौरा चौक से तलाशी लिए जाने पर एक पीले रंग के थैले में मादक प्रदार्थ गांजा एवं एक कीपैड मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया।

आरोपिया को अवैध मादक पदार्थ गांजा रखने के संबंध में नोटिस दिया गया जिसके द्वारा कोई दस्तावेज नहीं होना लिखित में जानकारी दिए जाने पर आरोपिया के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा, कीपैड मोबाइल को जप्त कर आरोपिया के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत आवश्यक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना उतई के निरीक्षक महेश ध्रव, उपनिरीक्षक प्रमोद सिंन्हा, आरक्षक ध्रुव चंद्राकर, दिलीप सिदार, महिला आरक्षक बिंदु भाले, पूजा सोनकर की उल्लेखनीय भूमिका रही।

अपराध क्रमांक – 339/2025

धारा – 20(ख) NDPS एक्ट

नाम आरोपिया – ममता महिलांगे उम्र 26 वर्ष पता गौरा चौक ग्राम जोरातराई थाना उतई जिला दुर्ग (छ.ग.)

जप्त संपत्ति मात्रा – 1.280 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन ₹12000 एवं 01 सैमसंग कीपैड मोबाइल पुराना इस्तेमाल

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button