
दुर्ग – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सईद खान निवासी नेहरू नगर ईस्ट दिनांक 20.08.2025 ने रिपोर्ट लिखाया की दिनांक 19.08.2025 के 20.45 बजे इसके घर के सामने खड़ी एक्टिवा स्कुटि क्रमांक सीजी 07 सीयु 9581 को अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 982/2025 धारा 303(2) कायम कर आरोपी का पता तलाश किया गया।
प्रार्थी व्दारा बताने पर कि संदेही ने फोन कर बताया की उसकी स्कुटी उसके पास है, व 6000 रूपया देने पर उसे मिल जायेगा की सुचना पर घेराबंदी कर घड़ी चौंक के पास से पकड़ कर नाम पुछने पर अपना नाम आदित्य बाग उर्फ आदि पता कुकुरबेड़ा, गुरूव्दारा के बगल में थाना आमानाका रायपुर हाल पता मॉडल टाउन सड़क नं. 01 स्मृति नगर थाना सुपेला जिला दुर्ग के कब्जे से एक्टिवा, एक मोबाईल, व एक धारदार चाकु बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी आदतन अपराधी है उसके खिलाफ पुर्व में भी अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
अपराध क्रमांक 83/2025 धारा 303(2), 308(1) बीएनएस, 25, आर्म्स एक्ट,
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, प्रआर अभय शुक्ला, आरक्षक सुर्य प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह राजपुत, कुलदीप शुक्ला का विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपीर:-
आदित्य बाग उर्फ आदि पता कुकुरबेड़ा, गुरूव्दारा के बगल में थाना आमानाका रायपुर हाल पता मॉडल टाउन सड़क नं. 01 स्मृति नगर थाना सुपेला जिला दुर्ग
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




