
दुर्ग शहर के लाडले विधायक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में दिनांक 24 अगस्त दिन रविवार को सुबह 11:30 बजे से भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के नेतृत्व में अभिनंदन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजित कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि दुर्ग जिले के लिए गौरव का पल है दुर्ग भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता अपने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री के अभिनंदन को लेकर आतुर है। आयोजित होने वाली अभिनंदन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ साथ आम जनमानस भी सादर आमंत्रित हैं।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




