छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई: शराब के पैसे मांगने पर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग – प्रार्थी मंशा राम निषाद पिता मयाराम निषाद उम्र 36 वर्ष साकिन ग्राम महमरा बस्ती मंच के पास चौकी अंजोरा थाना पुलगांव जिला दुर्ग जो दिनांक 21.08.2025 के दोपहर करीबन 01:15 वह अपने दोस्त देवेन्द्र निषाद एंव सूरज निषाद के साथ ग्राम महमरा घाट शिवनाथ नदी एनीकेट के पास मछली पकड़ रहे थे

उसी समय इनके गाँव का रहने वाला आरोपी हेमन्त निषाद शराब पीने के लिये 200 रुपये मांगने लगा जिसे पैसा नहीं है कहने पर हेमन्त निषाद शराब पीने के लिये पैसे दो देने ही होंगे कहकर प्रार्थी को मां बहन की अश्लील गंदी-गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा मारपीट करने से इनके बायें पैर के उंगली दाहिने हाथ, कंधा व गला में चोट खरोच एवं सीने एवं पीठ में अंदरुनी चोट आकर दर्द होने की रिपोर्ट पर अपराध कमांक 341/2025 धारा 296,115(2), 351 (3), 118 (1) बीएनएस. का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी हेमंत देशमुख निवासी महमरा को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ किया जो अपराध कबूल करते हुये प्रार्थी को शराब पीने के लिये पैसे मांगना नहीं देने पर उपरोक्त घटना को अंजाम देना बताये जाने से आरोपी को दिनांक 21/08/2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड केन्द्रीय जेल दुर्ग दाखिल कराया गया है।

उक्त कार्यवाही में सउनि संतोष साहू चौकी प्रभारी अंजोरा, प्र.आर. 389 राकेश सिंह, प्र.आर. 1556 सुरेश रात्रे आरक्षक 181 बृजमोहन सिंह, 515 टोमन देशमुख की अहम भूमिका रहीं।

नाम आरोपी:- हेमंत निषाद उम्र वर्ष साकिन ग्राम महमरा बस्ती चौकी अंजोरा थाना पुलगांव जिला-दुर्ग (छ.ग.)

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button