
अहमदाबाद में हुआ भव्य आयोजन
अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित अदानी सीमेंट की नेशनल लॉजिस्टिक मीट 2025 में देशभर की प्रमुख ट्रांसपोर्ट कंपनियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में लॉजिस्टिक क्षेत्र की उपलब्धियों और श्रेष्ठ कार्यों का सम्मान किया गया।
छत्तीसगढ़ की एचटीसी को बड़ी उपलब्धि
इस अवसर पर हेवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) को छत्तीसगढ़ राज्य के सर्वश्रेष्ठ ट्रांसपोर्टर के खिताब से सम्मानित किया गया। यह सम्मान HTC के निरंतर उत्कृष्ट कार्य, सुरक्षित परिवहन सेवा और समयबद्ध डिलीवरी के लिए दिया गया।
अदानी सीमेंट टीम के प्रति आभार
HTC प्रबंधन ने कहा कि –
“हम अदानी सीमेंट और उनकी टीम के हृदय से आभारी हैं, जिन्होंने हमें इस सम्मान के योग्य समझा। यह उपलब्धि हमारी पूरी टीम की मेहनत और विश्वास का परिणाम है।”
राज्य के लिए गौरव का क्षण
यह उपलब्धि न केवल HTC के लिए बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। इससे प्रदेश के लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट सेक्टर को नई पहचान मिली है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




