
दुर्ग – “ऑपरेशन सुरक्षा” के अंतर्गत दिनांक 18.08.2025 को यातायात पुलिस द्वारा खुर्सीपार क्षेत्र, भिलाई में विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। यह क्षेत्र शाम एवं रात्रि के समय अत्यधिक यातायात दबाव वाला होता है। इसी दौरान हाईवे रोड के सर्विस लेन पर एक ट्रक खराब होकर खड़ा था, जिसे हटाने की कार्रवाई चल रही थी। उसी समय 04 बसें सर्विस लेन में प्रवेश कर गईं, जिसके कारण वहां यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। इन बसों के विरुद्ध निम्नानुसार कार्रवाई की गई –
1. बस क्रमांक CG04 E 2247, वाहन स्वामी अजय संघरव, आयु 40 वर्ष
2. बस क्रमांक CG07 CV 4612, वाहन स्वामी ओमप्रकाश साहू, आयु 47 वर्ष
3. बस क्रमांक CG07 E 1125, वाहन स्वामी प्रमोद पाल, आयु 48 वर्ष
4. बस क्रमांक CG07 E 0905, वाहन स्वामी अमित सोनी, आयु 29 वर्ष
उपरोक्त सभी चालकों द्वारा आदेश की अवहेलना, गलत पार्किंग एवं यातायात में बाधा उत्पन्न करने पर मोटरयान अधिनियम की धारा 179(1) एवं 122/177 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई तथा कुल ₹1800 समन शुल्क वसूल किया गया।
इसी दिन सायंकाल बस क्रमांक CG07 E 4600, चालक मो. अजाद, पिता रसीद, आयु 34 वर्ष, निवासी तकियापारा द्वारा कोसानाला हाईवे रोड पर एक व्यक्ति को ठोकर मारकर दुर्घटना कारित की गई। घटना के पश्चात बस चालक वहां से भागने का प्रयास कर रहा था।
मौके पर उपस्थित यातायात पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया, किंतु चालक नहीं रुका और वाहन लेकर भागने लगा। तत्पश्चात पुलिस दल द्वारा पीछा कर उक्त बस को खुर्सीपार चौक पर रोका गया तथा चालक के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 3/181, 184 एवं 179(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालयीन कार्यवाही हेतु भेजा गया।
यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से “ऑपरेशन सुरक्षा” के अंतर्गत इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। यातायात पुलिस आमजनों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करें तथा दुर्घटना की स्थिति में मौके से न भागें। नियमों का पालन कर सभी मिलकर सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




