
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करते हुए 35 वीं सीआईआई कार्य कौशल प्रतियोगिता (पूर्वी क्षेत्र) में कई पुरस्कार जीतकर संयंत्र का नाम रोशन किया। 2024 में नई दिल्ली में आयोजित 35 वीं सीआईआई कार्य कौशल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह 19 अगस्त, 2025 को कोलकाता में आयोजित किया गया।
कोलकाता में आज के ही दिन 36 वीं सी आई आई पूर्वी क्षेत्र कार्य कौशल प्रतियोगिता का उद्घाटन भी किया गया है। इसी समारोह में संयंत्र कर्मी सम्मानित किये गये है। इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के इंजीनियरिंग एसोसिएट्स पीला राम वर्मा एवं शिव शंकर टंडन ने कारपेंटर ट्रेड में पुरस्कार प्राप्त किया।
इसी क्रम में अर्पित सिंह को कोपा ट्रेड, प्रकाश को मिलर ट्रेड तथा निथियानंथन एन. को पीएलसी ट्रेड में सम्मानित किया गया। इन उपलब्धियों ने भिलाई इस्पात संयंत्र की क्षेत्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा को और अधिक ऊँचाई प्रदान की।
इसी दिन 36 वीं सीआईआई पूर्वी क्षेत्र कार्य कौशल प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह भी सम्पन्न हुआ। इसमें भिलाई इस्पात संयंत्र के 27 प्रतिभागियों का मजबूत दल 20 से 22 अगस्त, 2025 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 9 विभिन्न ट्रेडों में प्रतिस्पर्धा में भाग लेगा।
भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन – ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग तथा सेल-भिलाई सामूहिक ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी तथा 36 वीं प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की क्षमता पर विश्वास व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




