
ऑपरेशन सुरक्षा के तहत सघन चेकिंग
दुर्ग। जिले में यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के तहत 16 अगस्त 2025 को शहर के विभिन्न मार्गों पर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान यातायात नियम तोड़ने वाले कुल 201 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटा गया।
शराब पीकर गाड़ी चलाने पर कार्रवाई
चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 चालकों को पुलिस ने पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की।
मॉडिफाइड साइलेंसर पर विशेष कार्रवाई
पुलिस ने एक वाहन से मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त करते हुए उस पर 5,000 रुपये का अर्थदंड लगाया।
कुल वसूला गया जुर्माना
पूरे अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने 62,400 रुपये समन शुल्क वसूल किया।
पुलिस का संदेश
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जनता से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क सुरक्षा में सहयोग करें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




