
ट्रक हटाने की बात पर भड़का चालक
दिनांक 14 अगस्त 2025 की रात करीब 10:30 बजे कुम्हारी हाईवे ढाबा के पास खड़े ट्रक को हटाने की बात कहने पर विवाद हो गया। ट्रक चालक महेश बागड़े, निवासी जिला गोंदिया, तैश में आ गया और मौके पर ड्यूटी कर रहे सहायक उप निरीक्षक (ASI) सुशील पांडे पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
सिर पर गंभीर चोट, तुरंत अस्पताल में भर्ती
हमले में ASI सुशील पांडे के सिर पर गंभीर चोट आई। उन्हें तुरंत कुम्हारी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें एम्स रायपुर रेफर किया गया। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
थाना कुम्हारी में मामला दर्ज
इस घटना की रिपोर्ट प्रार्थी ओमप्रकाश द्वारा दर्ज कराई गई। थाना कुम्हारी पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 296, 351(3), 109, 121(2), 132, 221, 224 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




