अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल लुटेरा शातिर बदमाश गिरफ्तार…

दुर्ग – प्रार्थी मो0 शरवर दिनांक 13.08.2025 के शाम 07.15 बजे पेट्रोल लेने घड़ी चौक सुपेला से जा रहा था, तभी परीचित का फोन आने पर फोन निकाल कर बात कर रहा था| घटनास्थल पर ही पहले से घात लगाकर बैठे हुए आरोपी राजेश उर्फ राजा अपने मोटर सायकल से आया और उसका मोबाईल लेकर फरार हो गया।

प्रार्थी कि रिपोर्ट पर दिनांक 13.08.2025 को आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 954/2025 धारा 309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया| विवेचना दौरान दिनांक 14.08.2025 को आरोपी को घेराबंदी कर चन्द्रा-मौर्या टाकिज के पास से पकड़ कर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया।

जिसके कब्जे से प्रार्थी का मोबाइल 01 विवो कंपनी एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया| बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा जा रहा है।

नाम आरोपी :- नाम राजेश उर्फ राजा चक्रवर्ती पता वार्ड नं. 09 गौतम नगर सुपेला जिला दुर्ग

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, उनि धनेश्वर साहु, प्र.आर. 1488 अमर सिंह, आर. सुर्यप्रताप सिंह, दुर्गेश राजपुत का विशेष योगदान रहा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button