
आदेश निरस्त
दुर्ग / कलेक्टर अभिजीत सिंह ने तहसीलदारों की हड़ताल खत्म होने के बाद पूर्व में जारी किये गए अतिरिक्त प्रभार संबंधी आदेश को निरस्त कर दिया है। ज्ञात हो कि हड़ताल के दौरान भू-अभिलेख शाखा के सहायक अधीक्षकों को तहसीलों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था, वह अब तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन सजग
दुर्ग / जिले में खरीफ 2025 में कृषकों की मांग अनुसार उर्वरकों का प्राथमिक सहकारी समिति एवं निजी प्रतिष्ठानों में भण्डारण किया गया। गत वर्ष सहकारिता क्षेत्र में 42164 मि.टन उर्वरक वितरण हुआ था। जिले में इस वर्ष सहकारिता क्षेत्र में कुल 43886 मि.टन का भण्डारण किया गया जो कि गतवर्ष की वितरण की तुलना से 04 प्रतिशत अधिक है।
वर्तमान में प्राथमिक सहकारी समितियों में 2956 मि.टन शेष है, जिसका उठाव कृषकों द्वारा आवश्यकतानुसार किया जा रहा है।
उप संचालक कृषि से मिली जानकारी अनुसार वैश्विक समस्या के कारण जिले को गतवर्ष की तुलना में वर्तमान खरीफ 2025 हेतु उर्वरक डी.ए.पी. का लक्ष्य कम प्राप्त हुआ है।
जिसकी कमी की भरपाई हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा अनुशंसित वैकल्पिक उर्वरकों यथा-एस.एस.पी., एन.पी.के., संयुक्त उर्वरकों का उपयोग करने कृषकों के मध्य व्यापक प्रचार- प्रसार कर डी.ए.पी. की पूर्ति अन्य उर्वरकों के माध्यम से किया जा रहा है।
साथ ही नवीन तरल उर्वरकों यथा-नैनो यूरिया, नैनो डी.ए.पी. का वैकल्पिक उर्वरकों के रूप में उपयोग हेतु कृषकों के मध्य व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कृषकों से उक्त तरल नैनो उर्वरकों की मांग एकत्र कर सहकारी समितियों में तत्काल भण्डारण की कार्यवाही की जा रही है जिससे जिले में उर्वरकों की किसी प्रकार की कमी न हो यह सुनिश्चित किया जा रहा है।
कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा प्रोत्साहित किये जाने के फलस्वरूप कृषकों द्वारा अग्रिम उठाव किये जाकर उक्त लक्ष्यों की पूर्ति की जा सकी, तथा कृषकों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरकों का विक्रय किया जा रहा है। जिले के कृषकों को उच्च गुणवत्तायुक्त आदान सामग्री का निर्धारित मूल्य पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु कृषि विभाग द्वारा जिला स्तरीय निरीक्षण दल, उर्वरक निरीक्षकों एवं मैदानी स्तर पर मैदानी अमलों का ड्यूटी लगाकर सघन अभियान चलाते हुये मांग अनुरूप उर्वरकों की पूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
जिले के कृषकों को उच्च गुणवत्तायुक्त उर्वरक का वितरण हो इस हेतु गुण नियंत्रण अंतर्गत 230 लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसके विरूद्ध अद्यतन 201 की पूर्ति कर विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया जाकर विश्लेषण परिणाम अनुसार 108 मानक 06 अमानक उर्वरकों पर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के प्रावधानों के तहत संबंधित विक्रेता एवं निर्माता कंपनी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये कारण बताओं नोटिस जारी कर अमानक उर्वरकों पर विक्रय प्रतिबंध किया गया है।
साथ ही कृषि विभाग द्वारा औचक निरीक्षण किये जाकर 162 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 49 प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस, 01 प्रतिष्ठान का लायसेंस निरस्त, 01 प्रतिष्ठान का लायसेंस निलबंन, 09 प्रतिष्ठान का जब्ती एवं 10 प्रतिष्ठान का विक्रय प्रतिबंध किया गया है।
वर्तमान में 11 निजी प्रतिष्ठानों में 59.55 मि.टन डी.ए.पी. उपलब्ध है। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा संबंधित प्रतिष्ठानों में कृषि विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर उनकी उपस्थिति में निर्धारित मूल्य पर विक्रय करने हेतु निर्देश दिया गया है, साथ ही सहकारी एवं निजी क्षेत्र में यूरिया 1127 मि.टन, एस.एस.पी. 1727 मि.टन, एम.ओ.पी. 753 मि.टन डी.ए.पी. 488 मि.टन अन्य 530 मि.टन इस प्रकार कुल 4624 मि.टन उपलब्ध है। उक्त केन्द्रों से संबंधित क्षेत्र के ग्रामीण ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी/कृषि विकास अधिकारी को आप-पास के ग्रामों में मुनादी कराकर कृषकों को सूचना देते हुए शत्-प्रतिशत डी.ए.पी. उर्वरक अपनी उपस्थिति में निर्धारित मूल्य पर विक्रय करने हेतु निर्देश दिया गया है।
कलेक्टर श्री सिंह द्वारा कृषक भाईयो से अपील की गई है, उर्वरक की कालाबाजारी, मुनाफाखोरी, अधिक दर पर विक्रय, अन्य प्रयोजन में उपयोग इत्यादि की शिकायत प्राप्त होने पर कृषि विभाग के अधिकारी अथवा कृषि विभाग में स्थापित नियंत्रण कक्ष के मोबाईल नंबर-9907109662 पर शिकायत दर्ज कर सकते है।
भाजपा के विभाजन विभीषिका दिवस पर कार्यक्रम कल
आयोजित विभाजन विभीषिका कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे वरिष्ठ नेता गण
14 अगस्त 1947 को जब धर्म के आधार पर देश का विभाजन हुआ था उस समय विभाजन के दंश को पूरा देश ने झेला था भारतीय जनता पार्टी प्रतिवर्ष विभाजन विभीषिका दिवस मनाती है इस वर्ष दुर्ग जिले में भी विभाजन विभीषिका दिवस का कार्यक्रम जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में आहूत की गई है।
आयोजित कार्यक्रम के संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज उपस्थित रहेंगे उनके साथ जिले के वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहेंगे आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम रानी लक्ष्मीबाई चौक में दोपहर 2:00 बजे एकत्रीकरण होकर मौन जुलूस के रूप में पैदल मार्च करते हुए सतनाम भवन गौरव पथ पहुंचेगी वहां पर संगोष्ठी एवं चित्र प्रदर्शनी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग जिला के अंतर्गत आने वाले समय 17 मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं आम जनमानस उपस्थित रहेंगे।
मेनगेट परेड ग्राउंड में आयोजित होगा बीएसपी का मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह, निदेशक प्रभारी करेंगे ध्वजारोहण
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेनगेट परेड ग्राउंड में मुख्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। संयंत्र के निदेशक प्रभारी चित्त रंजन महापात्र प्रातः 9.00 बजे ध्वजारोहण करेंगे। मुख्य अतिथि चित्त रंजन महापात्र, स्वतंत्रता दिवस पर संयंत्र सामूहिक को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे, व मार्च-पास्ट केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, अग्निशमन एवं एन.सी.सी. व स्काउट एंड गाइड द्वारा किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संयंत्र के प्रमुख स्थानों पर ध्वजारोहण प्रातः 08:15 बजे किया जाएगा। संयंत्र भवन में कार्यपालक निदेशक (संकार्य) द्वारा, इस्पात भवन में कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) द्वारा, एक्सपांशन भवन में कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) द्वारा, रिफैक्ट्री स्टोर्स में कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) द्वारा, एचआरडी सेंटर में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) द्वारा, नगर सेवाएं विभाग में कार्यपालक निदेशक (खदान) द्वारा, एवं सी.ई.जेड कॉम्प्लेक्स में कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (रावघाट) द्वारा ध्वजारोहण सम्पन्न किया जाएगा।
साथ ही संयंत्र के अन्य सभी विभागों में विभागप्रमुखों द्वारा, इस्पात क्लबों में संबंधित क्लब के अध्यक्षों द्वारा तथा विद्यालयों में विद्यालय प्रमुखों के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। भिलाई महिला समाज द्वारा प्रातः 10:00 बजे संयंत्र के मुख्य चिकित्सालय जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र में ध्वजारोहण एवं मरीजों को फल वितरण किया जाएगा।
भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिविक सेंटर स्थित, महात्मा गाँधी कलामंदिर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम (ऑर्केस्ट्रा) का आयोजन संध्या 7:30 बजे से किया जा रहा है। इस संगीत संध्या में अंतरविभागीय संगीत प्रतियोगिता के विजेता कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस निःशुल्क कार्यक्रम में इस्पात नगरी के संगीत एवं कलाप्रेमी सादर आमंत्रित हैं।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




